Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले टीम इंडिया के स्टार हार्दिक पांड्या ने खोला ऐसा करने के पीछे बचपन का राज

नई दिल्ली। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके हार्दिक पांड्या ने लंबे-लंबे छक्के लगाने के राज का खुलासा किया है। इंदौर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए तीसरे वनडे मैच के हीरो रहे ऑलराउंडर पांड्या ने अपने दमदार शॉट्स लगाने का राज दुनिया को बताया है। अब उन्होंने खुलासा किया है कि छक्के जड़ना उनके बचपन का शौक रहा है।

मैच के बा पांड्या ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा- "मैं हमेशा पूरे भरोसे के साथ गेंद को मैदान से बाहर मारता हूं। छक्के तो मैं पहले भी मारता रहा हूं। अब अंतर केवल इतना है कि मैं उच्च स्तर की क्रिकेट में छक्के लगा रहा हूं। असल में मैं बचपन से ही छक्के लगाता रहा हूं। आपको लगता है कि पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच से मेरा खेल बदला, आप ऐसा मानते हैं तो मुझे कोई दिक्कत नहीं।"

इसे भी पढ़ेंः- 28 सितंबर से लागू होंगे ICC के नए नियम, DRS से लेकर बल्ले तक में हुआ बड़ा बदलाव

गौरतलब है कि पांड्या ने इस साल चार बार छक्कों की हैट्रिक लगाई है। पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के इमाद वसीम और शादाब खान के खिलाफ एक ओर में छक्कों की हैट्रिक लगाई थी। इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में मालिंदा पुष्पकुमार की लगातार तीन गेंदों पर छक्के लगाए और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में पांड्या ने एडम जंपा के खिलाफ भी यह कारनामा किया था। पांड्या ने मौजूदा सीरीज में अब तक 9 छक्के लगाए हैं। इस साल (2017) में सबसे ज्यादा छक्के (25) लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं पांड्या।

इसे भी पढ़ेंः- क्या रविंद्र जडेजा की ये हरकतें उनकी बौखलाहट बयां कर रही है, आखिर क्या है माजरा?

इंदौर वनडे में पांड्या को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- "जब मुझसे कहा गया कि मुझे चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जाना है तो बहुत खुश हुआ। पहली बार मैंने वनडे में इतनी अधिक गेंदें खेली। इसलिए यह शानदार रहा।"

आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या की 78 रनों की पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 से हराकर अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+