Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टॉयलेट में घंटों बैठे रहने के पीछे हरभजन सिंह ने बताया राज

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कभी दिग्गज खिलाड़ी रहे हरभजन सिंह ने बुधवार को एक ट्वीट के जरिए बताया कि लोग कैसे टॉयलेट में जा कर घंटों समय बर्बाद करते हैं। भज्जी ने एक फोटो ट्वीट करते हुए बताय कि टॉयलेट में फोन लेकर जाने से आपका समय काफी बर्बाद होता है और आपको पता भी नहीं चलता है।

टीम इंडिया के टर्बोनेटर, भज्जी ने एक फोटो पोस्ट करते हुए बताया लोग पहले टॉयलेट जाने के बाद 5 मिनट में निकल आते थे लेकिन आजकल फोन की वजह से लोग टॉयलेट से 55 मिनट में बाहर निकलते हैं। हरभजन ने इस ट्वीट के साथ ही लोगों से यह भी पूछा कि क्या वो गलत कह रहे हैं? जिसपर ज्यादातर ने भज्जी की इस बात का समर्थन किया है।

बता दें कि हरभजन सिंह का हाल ही में एक और ट्वीट चर्चा में रहा था जब उन्होंने एक होटल का बिल की फोटो के साथ ट्वीट किया था कि आजकल आपके साथ केंद्र और राज्य सरकार भी डिनर कर रही है। दरअसल, भज्जी ने उस ट्वीट के जरिए जीएसटी पर निशाना साधा था। भज्जी का यह ट्वीट खूब वायरल हुआ था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+