2019 ही नहीं 2023 का वर्ल्डकप भी खेलेगा महेंद्र 'बाहुबली'
कोलकाता। जो लोग पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ने बड़ा बयान दिया है। ऑस्ट्रलियाई पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा कि धोनी में 2023 का वर्ल्डकप खेलने की काबिलियत है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भारत की जीत की नींव रखने वाले एमएस धोनी इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का कहना है कि भारत के दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 2023 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा बनने की क्षमता रखते हैं। क्लार्क से जब 2019 विश्व कप में धोनी के खेलने की संभावना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी।
क्लार्क ने मुस्कराते हुए कहा, 'आप मुझसे यह मत पूछिए कि धोनी 2019 विश्व कप में खेल पाएंगे या नहीं। वह 2023 का विश्व कप भी खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को खेले गए पहले वनडे मैच में भारत के लिए धौनी ने 79 और हार्दिक पांड्या ने 83 रनों की शानदार पारियां खेली थीं। इसकी बदौलत भारतीय टीम जीत हासिल करने में सफल रही। आपको बता दें कि अभी हाल में संपन्न हुए श्रीलंका दौरे पर भी धोनी ने भारत को कई बार संकट से उबारते हुए जीत दिलाई थी।
फिलहाल धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए कोलकाता में है। ये मैच गुरुवार को खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
