VIDEO: जसप्रीत बुमराह का ये शानदार कैच देख हैरान रह जाएंगे आप
नागपुर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए 5वें वनडे मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह ने अपनी बॉलिंग से ज्यादा बेहतरीन फिल्डिंग की वजह से लोगों को ध्यान खींचा। बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एरोन फिंच एक बेहद ही शानदार कैच लपका। कैच लेने के बाद अंपायर भी काफी देर तक सोचते रहे कि फिंच को आउट दिया जाए या नहीं। अतं में थर्ड अंपायर से सलाह मशविरा करने के बाद फिंच को आउट करार दिया गया।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने आई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार शुरूआत करते हुए 11 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 66 रन बना लिए थे। एरोन फिंच 32 रन बनाक शानदार बैटिंग कर रहे थे। 12वें ओवर में कप्तान कोहली ने हार्दिक पांड्या को गेंद सौंपा। पांड्या की गेंद को बाउंड्री लाइन भेजने के चक्कर में फिंच ने गेंद को मिड ऑफ की तरफ उछाल दिया लेकिन वहां बुमराह फिल्डिंग पर थे और गेंद सीधे बुमराह के हाथों में चली गई।
यह कैच दिखने में आसान लग रहा था लेकिन तभी बुमराह के हाथों से गेंद छुट गई। तुरंत बुमराह दोबारा गेंद पर लपके और गेंद के साथ जमीन पर गिर गए और फिंच का कैच लेना का इशारा किया। मैदान पर मौजूद अंपायरों को समझ में ही नहीं आया कि बुमराह ने कैच लिया है या नहीं लिया है। अंत में थर्ड अंपायर के पास जाने पर पता चला कि फिंच आउट है और बुमराह ने इस मैच का सबसे बेहतरीन कैच लिया है।
देखें वीडियो-
— Virat Kohli (@Cricvids1) October 1, 2017
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
