तो ऑस्ट्रेलिया का हाल श्रीलंका जैसा नहीं कर पाएंगे विराट कोहली!
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज रविवार 17 सिंतबर से शुरू हो रही है। ऐसे में फिर से एक बार क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला देखे जाने की उम्मीद है। क्योंकि पिछले घरेलू टेस्ट सीजन के दौरान भारतीय खिलाड़ियों और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में जमकर कहा सुनी हुई थी। हालांकि टीमों की बात करें तो दोनों टीमें जबरदस्त फॉर्म में हैं। एक तरह से देखा जाए तो भारतीय टीम वाकई में अपनी शानदार लय में है।

क्या श्रीलंका जैसा होगा ऑस्ट्रेलिया का हाल?
विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम ने अभी श्रीलंका का उसके घर में सूपड़ा साफ किया था। पहले टेस्ट फिर वनडे और टी20 में श्रीलंका का सफाया किया था। लेकिन क्या विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम अपनी सरजमीं पर यही कारमाना दोहरा पाएगी? ये अपने आप में बड़ा सवाल है।

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से नहीं हरा पाएगी
हालांकि पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज रोमांचक होगी। लेकिन भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से नहीं हरा पाएगी। गांगुली ने उम्मीद जताई कि इस सीरीज को टीम इंडिया जीतेगी लेकिन वो श्रीलंका की तरह ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से नहीं हरा पाएगी।

'घर पर भारत को हराना काफी मुश्किल है'
गांगुली ने यहां कहा, ‘घर पर भारत को हराना काफी मुश्किल है। भारत जीतेगा लेकिन 5-0 (जैसा कि श्रीलंका के खिलाफ हुआ) शायद संभव नहीं हो क्योंकि ऑस्ट्रेलिया काफी मजबूत टीम है।'

गांगुली ने टीम इंडिया की रोटेशन पॉलिसी का भी स्वागत किया
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टीम इंडिया की रोटेशन पॉलिसी का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा, ‘चयनकर्ता युवाओं को परखना चाहते हैं। विश्व कप 2019 को देखते हुए ये अच्छा कदम है। हमारे पास तैयारी का पूरा समय है। सभी को मौका मिलेगा, टीम तैयार करने के लिए आपको इसी की जरूरत है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
