India vs Australia 3rd ODI: हार्दिक पांड्या को नंबर 4 पर प्रमोट करने का आइडिया किसका था?
इंदौर। टीम इंडिया के स्टार प्लेयर हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर से सफलता के झंडे गाड़े हैं, रविवार को यहां के होल्कर स्टेडियम में उन्होंने जिस तरह से बैटिंग की है, उसकी जितनी तारीफ की जाए, वो कम ही है। कप्तान कोहली तो हार्दिक के कसीदे पढ़ते नहीं थक रहे हैं। लेकिन जिस वक्त हार्दिक नंबर 4 पर बैटिंग करने उतरे थे तो हर कोई कप्तान के इस फैसले पर हैरान था लेकिन पांड्या ने अपने कप्तान के फैसले को गलत नहीं बल्कि उत्कृष्ठ साबित किया।
India vs Australia 3rd ODI

India vs Australia: रवि शास्त्री का आइडिया था
मैच के बाद कोहली ने अपने इस फैसले का राज खोला। कोहली ने कहा कि हार्दिक पांड्या को चौथे क्रम पर भेजने का फैसला उनका नहीं बल्कि कोच रवि शास्त्री का था। रवि ने कहा था कि इस वक्त यहां स्पिनरों को अटैक करने की जरूरत है। इसलिए पांड्या को ऊपर भेजा जाए तो फायदा होगा और उनकी बात को मैंने माना और पांडया ने उनके भरोसे को सच साबित किया।

India vs Australia 3rd ODI: मैन ऑफ द मैच
विराट ने दिल खोलकर हार्दिक की तारीफ की, उन्होंने बोला कि वो मैन ऑफ द मैच के लायक है। पांड्या ने जैसी बल्लेबाजी की वो केवल वो ही कर सकता है,उसके पास बल्ले, गेंद और फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन करने की योग्यता है। हमें पिछले 5-6 सालों से उसके जैसे खिलाड़ी की जरूरत थी और वो जरूरत पांड्या ने पूरी कर दी।

India vs Australia 2017 सीरीज में 3-0 से कब्जा
आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सीरीज के तीसरे मैच में भारत ने कंगारुओं को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 से कब्जा जमा लिया है। भारत ने न केवल सीरीज जीती बल्कि ICC ODI Raking में दक्षिण अफ्रीका को पछाड़ते हुए नंबर वन का स्थान भी कब्जा लिया है।

5 चौके और 4 छक्के
ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 293 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 294 रन का लक्ष्य मिला। इस लक्ष्य को भारत ने 47.5 ओवर में 5 विकेट शेष रहते ही हासिल कर लिया। हार्दिक पांड्या 78 रन बनाकर आउट हुए, उन्होंने अपनी 78 रन की पारी में 72 गेंदों का सामना किया जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल हैं।

इस सीरीज में दूसरी बार अर्धशतक
पंड्या ने इस सीरीज में दूसरी बार अर्धशतक जमाया है। इससे पहले, उन्होंने चेन्नई वनडे में 83 रनों की लाजवाब पारी खेली थी।उन्होंने 66 गेंदों 5 छक्कों और 5 चौके लगाए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications