तीसरी बार पिता बने टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर मुरली विजय, शेयर की फोटो
नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर मुरली विजय तीसरी बार पिता बने हैं। उन्होंने ये बात सोशल मीडिया के द्वारा शेयर की। उन्होंने 1 बजकर 11 मिनट पर अपने ट्विटर पेज अपने घर आए नए नन्हें मेहमान की खबर अपने फैंस को दी और उसकी तस्वीर भी शेयर की।
मुरली विजय ने अपने बड़े बेटे के साथ नए बच्चे की फोटो शेयर की। इस फोटो में उनके बड़े बेटे ने बच्चे को गोद में लिया हुआ है। फोटो के साथ उन्होंने लिखा है दो रॉकस्टार, एक दूसरे को दुनिया से परिचित करवा रहा है। मुरली विजय पहले से दो बच्चों के पिता है। उनके बड़े बेटे का नाम निरव और छोटी बेटी का नाम इवा है। अब उनके घर एक और मेहमान आ गया है।
साल 2012 में मुरली विजय ने निकिता से शादी की थी। आपको बता दें कि निकिता दिनेश कार्तिक की पूर्व पत्नी है। साल 2007 में दिनेश कार्तिक और निकिता ने शादी की थी, लेकिन उनकी शादी चल नहीं पाई और उन्होंने आईपीएल 5 के बाद अपनी पत्नी को तलाक दे दिया, जिसके बाद निकिता ने मुरली विजय से शादी कर ली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
