For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC का फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स की बजाए कहीं और कराने की तैयारी में ICC

नई दिल्ली। इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 3-1 से मात देने के बाद भारतीय टीम ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ऐसे में हर कोई 18 जून को न्यूजीलैंड और भारत के बीच फाइनल मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। माना जा रहा था कि यह ऐतिहासिक मुकाबला क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान में खेला जाएगा, लेकिन रिपोर्ट की मानें तो अब यह मुकाबला लॉर्ड्स की बजाए किसी और मैदान में खेला जा सकता है। दरअसल आईसीसी की ओर से लॉर्ड्स के मैदान को ही टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलने के लिए चुना गया था, लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना महामारी के चलते फाइनल मुकाबले को किसी दूसरे मैदान पर शिफ्ट किया जा सकता है।

आईसीसी के सूत्र के अनुसार जल्द ही फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा इसका ऐलान कर दिया जाएगा। लॉर्ड्स फिलहाल वो जगह नहीं है जहां आईसीसी फाइनल मुकाबला कराना चाहती है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के सुझाव के बाद आईसीसी स्वास्थ्य टीम का सुझाव लेगी और इसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा। पिछले साल इंग्लैंड की टीम ने जिस तरह के सुरक्षित बायो बबल में होम सीरीज खेली थी,उसी तरह का बायो बबल इस आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए तैयार किया जा सकता है।

बता दें कि ईसीबी ने वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के मेजबानी पिछले साल की थी। इसके लिए दो मैदान चुने गए थे जहां खिलाड़ियों को फाइव स्टार सुविधा मुहैया कराई गई थी। अगस्त माह में होने वाली भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इसीबी ने पांच अलग-अलग मैदानों के विकल्प तैयार किए हैं। माना जा रहा है कि इस साल आईपीएल 9 अफ्रैल से 30 मई के बीच खत्म हो जाएगा। ऐसे में टीम इंडिया को इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी टेस्ट चैंपिनयशिप के फाइनल मुकाबले की तैयारी के लिए भी समय मिल जाएगा।

Story first published: Sunday, March 7, 2021, 10:42 [IST]
Other articles published on Mar 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+