For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

World Test Championship के फाइनल में खेलने को लेकर उत्साहित हैं केन विलियमसन

नई दिल्लीः केन विलियमसन विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलने के लिए उत्साहित हैं। दरअसल मंगलवार को क्रिकेट जगत से सबसे बड़ी खबर अचानक फ्लैश होने लगी- न्यूजीलैंड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गया है।

सबने कहा कि यह अचानक हुआ क्या? आखिर ऐसे चुपचाप न्यूजीलैंड कैसे पहुंच गया? तो यहां आपको बता दें कि मामला ऑस्ट्रेलिया के साउथ अफ्रीका टूर को कोविड के कारण रद्द करने को लेकर था। इसके बाद समीकरण ऐसे पलटे की हर तरह से कीवी टीम फाइनल में जाने वाली एक टीम बन गई।

अब कीवी कप्तान केन विलियमसन एक संतुष्ट और खुश आदमी हैं। वे फाइनल को लेकर उत्साहित हैं।

स्पोर्ट्स टूडे के साथ बातचीत करते हुए विलियमसन ने कहा, "ये काफी उत्साहित करने वाली बात है कि हम पहली वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा हैं। टेस्ट चैम्पियनशिप ने टेस्ट मुकाबलों को और भी अधिक अर्थ दिया है, और यह एक दिलचस्प बात है।"

अब न्यूजीलैंड के सामने फाइनल में मिलने के लिए भारत और इंग्लैंड में से कोई एक हो सकता है। अधिक चांस भारत के हैं क्योंकि यह टीम होम सीरीज खेलने जा रही है जो चार मैचों की है। हालांकि सामने इंग्लैंड जैसी बेहद ताकतवर टीम है लेकिन उम्मीद की जा रही है भारत को जीतने में बहुत ज्यादा मशक्कत नहीं करनी होगी। भारत केवल दो ही टेस्ट जीतने के साथ सीरीज पर कब्जा करता है तो वह फाइनल में पहुंच जाएगा जबकि इंग्लैंड के सामने एवरेस्ट सरीखा लक्ष्य है। उसको तीन टेस्ट इस सीरीज से जीतने होंगे, तभी कुछ हो सकता है।

इसी बीच ऑस्ट्रेलिया भी रेस से बाहर नहीं हुआ है। उसको भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज ड्रा होने का इंतजार करना होगा। या फिर ऐसा हो जाए कि भारतीय टीम केवल एक ही टेस्ट जीत पाए और इंग्लैंड की टीम दो से अधिक टेस्ट ना जीत पाए।

Story first published: Wednesday, February 3, 2021, 9:42 [IST]
Other articles published on Feb 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+