आईपीएल के बाद दक्षिण अफ्रीका में भी टीम खरीदेंगे किंग खान
नई दिल्ली। बॉलिवुड के बादशाह और रोमांस के किंग शाहरुख खान क्रिकेट के मैदान पर एक और बड़ी पारी खेलने जा रहे हैं। आईपीएल में केकेआर टीम के मालिक शाहरुख खान अब दक्षिण अफ्रीका में लीग टीम को खरीदने जा रहे हैं। शाहरुख हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में बनी टी-20 लीग में एक टीम को खरीदेंगे। शाहरुख आईपीएल के साथ कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी एक टीम के मालिक हैं।
खबरों की मानें तो शाहरुख दक्षिण अफ्रीका में टी-20 ग्लोबल लीग की टीम को खरीदेंगे, इस लीग की 8 टीमों के मालिका का ऐलान 19 जून को लॉर्ड्स के मैदान पर होगा। शाहरुख खान की स्पोर्ट्स मैनेजमेंट टीम ने बताया कि शाहरुख केपटाउन या जोहानसबर्ग की टीम को खरीदना चाहते हैं। दक्षिण अफ्रीका में भारत के बढ़ते बाजार को ध्यान में रखते हुए दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट इस तरह की नई लीग की शुरुआत कर रहा है।
रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान ने अपने प्रतिनिधि को दक्षिण अफ्रीका भेजा है जो टीम की खरीद को लेकर यहां के लीग से बात करेगा। जिस तरह से आईपीएल में केकेआर टीम लोकप्रिय है उसे देखते हुए शाहरुख को दक्षिण अफ्रीका की लीग में टीम खरीदने में दिक्कत नहीं होगी। शाहरुख के अलावा कई भारतीय उद्योगपति भी दक्षिण अफ्रीका की लीग में टीम को खरीदने की रेस में हैं, जिन्होंने यहां टीम की फ्रेंचाइजी को खरीदने की इच्छा जाहिर की है। आईपीएल की कुछ टीमों के मालिकों ने भी यहां टीम खरीदने के लिए अपनी दावेदारी पेश की है, लेकिन एन श्रीनिवासन को यहां मौका नहीं मिला है।
इसे भी पढ़ें- तो पाक महिला पत्रकार की वजह से बिगड़ा कोहली-डिविलियर्स का खेल?
गौरतलब है कि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने टीयर वन शहरों के लिए टीम की फ्रेंचाइजी की कीमत 50 मिलयन डॉलर रखी है, यह राशि दस सालों के लिए हैं, जबकि टियर 2 की टीमों की फ्रेंचाइजी की टीमों की कीमत 30 मिलियन डॉलर है। यहां खिलाड़ियों को एक साल के लिए जो सैलरी दी जाएगी वह 1.5 मिलियन तकरीबन 10 करोड़ रुपए है, जबकि आईपीएल में यह राशि 66 करोड़ रुपए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
