BANvAUS: 17 साल में पहली बार बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास

ढाका। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। अपने 17 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराया है। इससे पहले बांग्लादेश ने टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ जिंबाब्वे, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड को ही शिकस्त दी थी। टेस्ट में 9वें नंबर की बांग्लादेश टीम ने टेस्ट की पूर्व नंबर 1 और मौजूदा चौथे स्थान की टीम ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हराकर इतिहास रच है। टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश से हारने वाला ऑस्ट्रेलिया चौथा देश बन गया।

साल 2000 में टेस्ट दर्जा मिलने के बाद बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा मैच को छोड़कर 4 मैच हुए थे, इन सभी मैचों में बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा था।

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 260 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रलिया की टीम पहली पारी में 217 रनों पर सिमट गई। पहली पारी में मिली 43 रनों की बढ़त लेकर मैदान पर उतरी बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 221 रन बनाए। कुल मिलाकर बांग्लादेश की बढ़त 264 रन हो गई। जीत के लिए 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 244 रनों पर ढेर हो गई। बंग्लादेश ने पहला टेस्ट 20 रनों से जीत लिया।

इस पूरे मैच में बांग्लादेश के शाकिब का प्रदर्शन शानदार रहा। अपना 50वां टेस्ट मैच खेल रहे शाकिब ने मैच में 10 विकेट लेने के अलावा 89 रन भी बनाए हैं। शाकिब को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Story first published: Wednesday, August 30, 2017, 13:32 [IST]
Other articles published on Aug 30, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+