विराट के एक इंस्टाग्राम पोस्ट से होती है इतनी कमाई, आप जीवनभर में नहीं कमा पाएंगे
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ना सिर्फ खेल से बल्कि विज्ञापन से भी भारी कमाई करते हैं लेकिन इसके अलावा अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए भी तगड़ी कमाई करते हैं। इंस्टाग्राम से कमाई में वो दुनिया के मशहूर फुटबॉलरों और टेनिस खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ते हैं। फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक, विराट एक इंस्टाग्राम पोस्ट से 3.2 करोड़ रुपए कमाते हैं।

इंस्टाग्राम पर एक करोड़ से ज्यादा फॉलोवर
विराट कोहली दुनिया क सबसे मशहूर खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनके फॉलोअर्स भारत के साथ-साथ यूके, यूएस और कई पश्चिमी देशों में मौजूद हैं। विराट के इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ 66 लाख फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर एक प्रायोजित पोस्ट के लिए विराट बड़ी रकम पाते हैं।

भारत के सबसे महंगे खिलाड़ी
विराट कोहली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पर एक प्रायोजित पोस्ट के लिए 3.2 करोड़ रुपए लेता है। फोर्ब्स के अनुसार विराट सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं। वे ब्रांड के प्रमोशन के वक्त यह ध्यान भी रखते है कि यह उत्पाद किसी प्रकार नुकसानदायक तो नहीं हैं। 29 साल के विराट कोहली की ब्रांड वेल्यू कई मामलों में दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी से भी ज्यादा है।

विज्ञापन के लिए लेते हैं पांच करोड़
विराट कोहली विज्ञापन के लिए भी भारी राशि चार्ज करते हैं। विज्ञापन के लिए कोहली एक दिन के पांच करोड़ रुपए लेते हैं। पहले ये 2.5 करोड़ से 4 करोड़ रुपए प्रतिदिन था। इन दिनों विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की क्रिकेट टीम की अगुवाई कर रहे हैं।
भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को 6 रनों से हराकर पहली बार जीती टी20 सीरीज
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications