इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने माना- अश्विन को माैका मिलना मुश्किल, नहीं कह सकते कि विराट क्या चाहता है
नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने माना कि न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज होने के बावजूद रविचंद्रन अश्विन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिल सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में अश्विन ने 14 विकेट लिए। वह दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इसके अलावा, उन्होंने सीरीज में 70 रन भी बनाए। हालांकि, हार्मिसन ने कहा कि विराट कोहली की सोचने की प्रक्रिया को आंकना कठिन है, इसलिए सीरीज में अश्विन के भाग्य का फैसला करना कठिन है। अनुभवी ने यह भी माना कि खराब फॉर्म के बावजूद अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को भी आगामी टेस्ट सीरीज में मौका मिल सकता है, लेकिन प्लेइंग इलेवन में नहीं।
यह भी पढ़ें- रवि शास्त्री ने किया खुलासा- ये भारतीय खिलाड़ी करता है टेस्ट क्रिकेट की पूजा

कभी नहीं कह सकते कि विराट क्या चाहता है
उन्होंने कहा, "मुझे इस भारतीय पक्ष की भविष्यवाणी करने में जो समस्या आती है, वह तर्क है और फिर कोहली का विचार है कि टीम क्या होनी चाहिए। दुनिया में किसने सोचा होगा कि अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ इतना क्रिकेट खेलने से चूक गए होंगे? आप कभी नहीं कह सकते कि विराट क्या चाहता है, वह क्या कोशिश कर रहा है या उसकी सोचने की प्रक्रिया क्या है।" हार्मिसन ने अपने यूट्यूब चैनल पर यह बातें कहीं।
हार्मिसन ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि अय्यर और अग्रवाल इस सीरीज में 100 रन बनाकर साउथ अफ्रीका जा रहे होंगे, अगर रहाणे और पुजारा नहीं खेलते हैं तो मुझे नहीं आश्चर्य होगा और अगर अश्विन नहीं खेलते हैं तो भी मुझे आश्चर्य नहीं होगा।"

जडेजा 7 पर अच्छी बल्लेबाजी करते हैं
हार्मिसन ने हालांकि भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए अश्विन और रवींद्र जडेजा के साथ जाने का भी सुझाव दिया। इसके अलावा, उन्होंने माना कि जडेजा बल्ले से ज्यादा काम करते हैं। उन्होंने कहा, 'जडेजा इस टीम के लिए सातवें नंबर पर महत्वपूर्ण हैं जबकि पंत छठे नंबर पर हैं। हालांकि अक्षर बल्लेबाजी कर सकते हैं और अश्विन भी। लेकिन जडेजा 7 पर अच्छी बल्लेबाजी करते हैं और मुझे अब भी लगता है कि एक और स्पिनर के लिए जगह है।"

ऐसी होनी चाहिए भारतीय टीम
हार्मिसन का भी मानना है कि पुजारा और रहाणे को साउथ अफ्रीका टूर पर प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलने वाली है। उन्होंने भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बात करते हुए कहा, ''यदि आप साउथ अफ्रीका जा रहे हैं और कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्ट्जे और लुंगी एन्गिडी के खिलाफ आपको बल्लेबाजी करनी है तो फिर फॉर्म में होना काफी अहम है। माैजूदा समय में श्रेयस अय्यर और मयंक अग्रवाल हैं, जो फाॅर्म में चल रहे हैं। रोहित शर्मा भी टीम में आएंगे, इसलिए मैं उन्हें और मयंक अग्रवाल को ओपनर के तौर पर सेलेक्ट करूंगा। केएल राहुल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सही हैं। फिर विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, शमी, सिराज और जसप्रीत बुमराह हैं, जिनसे अच्छी टीम बनती है। मेरे लिए ये साउथ अफ्रीका टूर के लिए भारत की बेहतरीन टीम होगी क्योंकि इस टीम में सभी खिलाड़ी फॉर्म में हैं। मयंक अग्रवाल भी जबरदस्त फॉर्म में हैं और श्रेयस अय्यर ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी की है।
बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज रविवार, 26 दिसंबर को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में शुरुआती मैच के साथ शुरू होने वाली है। दूसरा और तीसरा टेस्ट जोहान्सबर्ग और केपटाउन में होगा। इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
