Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सरफराज से कप्तानी छीन पीसीबी ने पोस्ट किया ऐसा वीडियो, हो गया ट्रोल, मांगनी पड़ी माफी

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को बड़ा बदलाव करते हुए सरफराज अहमद को टेस्ट और टी20 की कप्तानी से हटा दिया है। सरफराज अहमद की जगह अब टेस्ट मैच में अजहर अली को और टी-20 प्रारूप में बाबर आजम को नया कप्तान बनाया गया है। हालांकि कप्तानी से हटाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से कुछ ऐसी गलती हो गई कि उसे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाना पड़ा। दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सरफराज अहमद को कप्तानी से हटाने के तुरंत बाद अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें खिलाड़ी डांस करते नजर आ रहे थे। हालांकि यह वीडियो काफी पुराना था लेकिन क्रिकेट फैन्स को पीसीबी को ट्रोल करने का शानदार मौका मिला जिसे उन्होंने हाथ से जाने नहीं दिया। खुद को विवादों में फंसता देख पीसीबी न केवल डांस का विडियो ट्विटर से हटाया, बल्कि माफी भी मांगी।

पीसीबी ने पोस्ट किया सरफराज का डांस वीडियो

पीसीबी ने जिस विडियो को पोस्ट किया उसमें सरफराज अहमद सहित कई खिलाड़ी डांस करते दिख रहे थे। इस पर क्रिकेट फैन्स पीसीबी को ट्रोल करने लगे। विवाद बढ़ता देख पीसीबी ने पोस्ट हटाया और यह लिखते हुए माफी मांगी कि यह विडियो पुराना है और गलत टाइम पर पोस्ट हो गया।

पोस्ट हटाकर पीसीबी को मांगनी पड़ी माफी

पीसीबी माफी मांगते हुए लिखा- इस विडियो को पोस्ट करने की टाइमिंग गलत रही। यह विडियो एक वर्ष पुराना है, जो टी20 विश्व कप के प्रमोशनल इवेंट का हिस्सा था। बोर्ड ने आगे लिखा- इस विडियो को गलत समय पर पोस्ट कर दिया गया, जिसके लिए हमें खेद है।

छिनी कप्तानी, यह होंगे नये कप्तान

छिनी कप्तानी, यह होंगे नये कप्तान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सरफराज को कप्तानी से हटाने के बाद कहा- अनुभवी बल्लेबाज अजहर अली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में टेस्ट टीम की अगुवाई करेंगे, जबकि बाबर आजम नवंबर में होने वाले इस दौरे में टी20 टीम का जिम्मा संभालेंगे।

उल्लेखनीय है कि सरफराज पिछले 2 वर्षों से तीनों प्रारूपों में कप्तान थे। उनकी अगुवाई में पाकिस्तान ने 2017 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। टेस्ट और वनडे में उनकी अगुवाई में पाकिस्तान की रैंकिंग नीचे गिरी जबकि श्रीलंका के खिलाफ हाल में टी20 सीरीज में उसे क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा।

Story first published: Saturday, October 19, 2019, 13:28 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+