Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अल्‍का तोमर ने कुश्‍ती में स्‍वर्ण जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्‍ली। राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में शुक्रवार को भारत की अल्का तोमर ने स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया। इस प्रकार हरियाणा की अल्‍का राष्‍ट्रमंडल खेलों में स्‍वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं।

वहीं निशानेबाजी की पुरुषों की ट्रैप पेयर्स स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज मानवजीत संधू और मनशेर सिंह ने रजत पदक हासिल किया।

कुश्ती की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 51 किलोग्राम भार वर्ग में बबीता कुमारी ने रजत पदक जीत लिया। उन्हें नाइजीरिया की इफोयमा क्रिस्टीना नवोय ने 4-7 से हरा दिया। कांस्य पदक कनाडा की जेसिका मैक्डोनॉल्ड को मिला।

निशानेबाजी की 25 मीटर रेपिड फायर स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज विजय कुमार ने स्वर्ण पदक एवं गुरप्रीत सिंह ने कांस्य पदक जीता।

राष्ट्रमंडल खेलों में देश की महिला तीरंदाजों ने शुक्रवार को इतिहास रचते हुए रिकर्व स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया वहीं पुरुष टीम को कोंस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। आस्ट्रेलिया ने मलेशिया को हराकर स्वर्ण पर कब्जा किया।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मुकाबले में अगर भारतीय खिलाड़ी अपने कोच लिम्बा राम का सबक याद रखते तो उन्हें कम से कम रजत पदक प्राप्त हो सकता था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+