For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रिद्धिमान साहा ने पूरी की चहल की कमी, मजेदार सवाल के बाद कहने लगे- Good Good Very Good...

नई दिल्ली। किसी सीरीज में जीत हासिल करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मजे ना लें ऐसा भला कैसे हो सकता है। साउथ अफ्रीका का टेस्ट सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ करने के बाद पूरी 'विराट सेना' जश्न में डूब गई। लेकिन इस दाैरान एक शख्स की याद आ गई, वो रहे स्पिनर युजवेंद्र चहल। जी हां, चहल ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच के बाद अपने ही खिलाड़ियों का मजेदार तरीके से इंटरव्यू लेते हैं। हालांकि वो टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन वनडे, टी20 मैचों में उनका रोल देखने को मिलता है। पर अब चहल की यह कमी टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने पूरी की है।

उमेश से किया ये सवाल

उमेश से किया ये सवाल

दरअसल, साहा सीरीज जीतने के बाद चहल की तरह अपने 2 साथियों का इंटरव्यू लेने लगे। इस दाैरान उन्होंने मजेदार सवाल तो किए, पर साथ में अपनी बात रखने के बाद गुड गुड वेरी गुड कहने लगे जो काफी हंसी भरा दिखा। साहा ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी व उमेश यादव से सवाल किए। साहा ने सबसे पहले उमेश से सवाल पूछा किया आप घर से ही दीवाली पर सांप वाला पटाखा जो चलाया जाता है क्या वो करके आए थे, तो उमेश ने जवाब देते कहा, ''ऐसा मैने सोचा नहीं था पर फिर सोचा कि दीवाली के माैके पर कोई धमाका किया जाए तो मजा आ जाएगा। कोशिश यही थी। काफी समय बाद मैच मिला था और कप्तान कोहली ने छूट भी दी थी कि जितनी जल्दी बना सकते हो बना दो।'' उमेश ने अपने 5 छक्कों का जिक्र करते कहा कि मुझे तो ऐसा लगा जैसे पुराने जमाने में टेनिस खेलते हैं। उमेश के जवाब के साथ ही साहा गुड-गुड कहने लग पड़ें।

 शमी से पूछा डांस करवाने का सवाल

शमी से पूछा डांस करवाने का सवाल

इसके बाद बारी आई मोहम्मद शमी की, जिनकी गेंदों पर विपक्षी बल्लेबाज खूब परेशान हुए। ऐसे में साहा ने सवाल किया कि ऐसा क्या है जो शमी की गेंदों पर विपक्षी टीम डांस करने लगी। शमी ने कहा कि अब हमारे पास वैसे गेंदबाज नहीं रहे जो बल्लेबाजी नहीं कर सके। अब हम दिखाएंगे कि कैसे डांस करते हैं और कैसे करवाया जाता है। पहले स्पिनर्स की बात होती थी, लेकिन अब हमारे पास वो पेसर हैं जो डांस करवा सकते हैं और कर भी सकते हैं। शमी के जवाब के बाद साहा ने फिर गुड-गुड वेरी गुड कहते हुए सबका धन्यवाद कर अपना इंटरव्यू समाप्त किया।

सीरीज में रहा शानदार प्रदर्शन

बता दें कि भारत ने रांची में हुए तीसरे और अंतिम टेस्ट को एक पारी और 202 रनों से जीतकर दक्षिण अफ्रीका का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया है। इससे पहले भारत ने पुणे टेस्ट एक पारी और 137 रनों से जीता था और विशाखापत्तनम टेस्ट में भी 203 रनों की विशाल जीत पाई थी। इस सीरीज को जितवाने में उमेश ने 2 मैचों में 11 विकेट झटके, वहीं शमी ने 3 मैचों में 13 विकेट चटकाए। वहीं रोहित शर्मा इस सीरीज की सबसे बड़ी खोज साबित हुए जिन्होंने एक दोहरे शतक समेत पूरे सीरीज में 3 शतक जड़ दिए और वे 500 प्लस स्कोर करने वाले इकलौते बल्लेबाज बने। उन्होंने 3 टेस्टों की 4 पारियों में 529 रन बनाए जिसने उनका औसत 132.25 का रहा और स्ट्राइक रेट 77.45 का रहा। रोहित ने रांची में करियर का पहला दोहरा टेस्ट शतक भी लगाया। इस मैच में रोहित ने 212 रनों की पारी खेली जिसके दम पर उनको मैन ऑफ द मैच और ओवरऑल प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज भी दिया गया।

Story first published: Tuesday, October 22, 2019, 15:48 [IST]
Other articles published on Oct 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+