For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कंधे के ऑपरेशन के बाद स्वदेश लौटे ऋद्धिमान साहा ने कही दिल छूने वाली बात


नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है वहीं पहले मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अगर भारतीय टीम को टेस्ट मुकाबले में किसी खिलाड़ी की सबसे ज्यादा कमीं खल रही है तो वो हैं भारत के टेस्ट स्टार बल्लेबाजी ऋद्धिमान साहा की। भारतीय विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा इंग्लैंड के मैनचेस्टर में कंधे का ऑपरेशन करनावे के बाद स्वदेश लौट आए हैं। साहा ने टि्वटर पर एक फोटो पोस्ट की, जिसकी साथ उन्होंने लिखा कि मैं अब ठीक महसूस कर रहा हूं, सभी चाहने वालों को शुक्रिया। इसके साथ ही बीसीसीआई का भी धन्यवाद जिन्होंने हर मिनट मेरी देखभाल की जिम्मेदारी ली।

भारत लौटने के बाद उन्होंने कहा कि चोट से उबरने के दौरान का समय तेज गेंदबाजों का सामना करने से ज्यादा मुश्किल होता है। साहा अब तीन हफ्ते आराम करेंगे और उसके बाद बेंगलुरु में स्थित एनसीए में रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे।साहा ने इस मुश्किल दौर के लिए कहा कि ये काफी मुश्किल है, मैं अपना हाथ हिला भी नहीं सकता और हर समय मुझे हाथ को एक ही हालत में रखना होता है। ये मुश्किल है लेकिन मेरे पास और कोई चारा भी नहीं है। बता दें कि चोट की वजह से ही साहा ने अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौता टेस्ट मैच भी नहीं खेला था। इसके बाद एनसीए में गलत ट्रेनिंग के चलते उनकी चोट और गहरी हो गई, इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि उनका इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बाहर रहना पड़ सकता है। खबर तो यहां तक भी है कि इस चोट की वजह से उनका ऑस्ट्रेलिया दौरा भी छूट सकता है। इस ऑपरेशन के बाद वह कम से कम 6 महीनें क्रिकेट से दूर रहेंगे।
साहा ने भारत के लिए 32 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने करीब 31 की औसत से 1164 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 3 शतक और 5 अर्धशतक लगा चुके हैं। साहा को इस समय ना केवल भारत का बल्कि सर्वश्रेष्ट विकेटकीपर माना जाता है। खुद कप्तान विराट कोहली कह चुके हैं कि इस समय साहा से बेहतर विकेटकीपर भारत के पास नहीं है।

Story first published: Friday, August 10, 2018, 17:13 [IST]
Other articles published on Aug 10, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+