Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इतना सम्‍मान मिलने की उम्‍मीद नहीं की थी: सचिन तेंदुलकर

मुंबई। भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने अपने सम्‍मान समारोह में कहा कि पिछले 24 वर्षों के दौरान देश के लोगों ने मुझे जो प्‍यार और सम्‍मान दिया उसके लिए मैं आभारी हूं। मैंने कभी नहीं सोंचा था कि मुझे इतना सम्‍मान मिलेगा। सचिन के सम्‍मान में कल मुंबई क्रिकेट संघ ने एक समारोह का आयोजन किया। जिसमें कांदीवली ग्राउंड का नाम बदलकर सचिन तेंदुलकर जिमखाना कर दिया गया।

इस सम्‍मान समारेाह में महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चव्‍हाण, और एमसीए के नवनिर्वाचित अध्‍यक्ष शरद पवार कई राजनीति और खेल जगत की हस्तियां मौजूद थी। सचिन ने अपने भाषण में कहा कि प्रवेश द्वार पर अपना नाम पढ़कर मुझे अच्‍छा लगा, यह एक अद्भुत एहसास है। मैंने इसकी कभी उम्‍मीद नहीं की थी। उन्‍होने कहा यहां पर मुझे तैयारियां करने के लिए बेहतर सुविधाएं मिली, जिससे कि मैं हर दौरे के लिए बेहतर ढंग से तैयारी कर सका।

इस मौके पर शरद पवार ने कहा कि सचिन न केवल क्रिकेट के पुरोधा हैं बल्कि हमेशा ही युवाओं के प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। वह एमसीए का नगीना हैं, उन जैसा खिलाड़ी पाकर हम खुद को धन्‍य समझते हैं। एक अच्‍छे खिलाड़ी होने के साथ ही वह खेल के महान दूत और युवाओं की प्रेरणा हैं।

वहीं इस मौके पर मुख्‍यमंत्री पृथ्‍वी राज चव्‍हाण ने कहा कि सचिन महान भारतीय, महान खिलाड़ी और महानायक हैं। उन्‍होने खेल के मैदान पर हमें अनगिनत सुखद मौके उपलब्‍ध करवाये हैं। हमें टेस्‍ट क्रिकेट में उनकी कमी महसूस होगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+