सौरव गांगुली ने धोनी नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बताया इंडिया का बेस्ट विकेटकीपर

नई दिल्ली। भारतीय टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन में हो रही गिरावट के बाद उनको लेकर काफी सवाल किए जा रहें हैं और बातें भी बन रही है। हालांकि कोहली से लेकर कई भारतीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ कर चुके हैं। ऐसे में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने चौंकाने वाला बयान दिया है। सौरव गांगुली का कहना है कि रिद्धिमान साहा कंधे के सर्जरी की वजह से क्रिकेट से कुछ दिन दूर रहे हैं नहीं तो पिछले 5-10 सालों में रिद्धिमान साहा भारत के सबसे उम्दा विकेट कीपर रहे हैं।

34 वर्षीय साहा 2014 में धोनी के संन्यास के बाद से टेस्ट में भारत के लिए विकेटकीपर क तौर पर खेल रहे हैं और फिलहाल वह सर्जरी के बाद से कंधे की चोट से उबर रहे हैं।
गांगुली का कहना है कि , साहा लगभग एक साल से टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन पिछले पांच से दस साल की बात करूं तो वह भारत के सबसे उम्दा विकेटकीपर के तौर पर सामने आए हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगे।

सौरव गांगुली का यह बयान एक किताब के लॉन्च के दौरान आया। पत्रकार गौतम भट्टाचार्य की लिखी हुई किताब 'विकि' के लॉन्चिंग के कार्यक्रम में सौरव गांगुली शामिल हुए थे। इस किताब में एक संघर्ष विकेटकीपर की कहानी है कैसे वह अपने दम पर सफलता हासिल करता है।

बता दें कि युवा विकेटकीपर ,बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर की प्रभावी शुरुआत की और वह आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे। पंत के बैकअप के तौर पर पार्थिव पटेल को टीम में जगह दी गई है। भारत की ओर से 32 टेस्ट में तीन शतक की मदद से 1164 रन बनाने वाले साहा ने पिछली बार देश का प्रतिनिधित्व इस साल की शुरुआत में केप टाउन टेस्ट के दौरान किया था।

Story first published: Sunday, November 11, 2018, 15:36 [IST]
Other articles published on Nov 11, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+