Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खिलाड़ियों पर बरसे कीवी क्रिकेट टीम के कोच ग्रेटबैच

ग्रेटबैच ने गुरुवार को कहा कि टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। इसका नतीजा था कि उनकी टीम को बांग्लादेश जैसी कमजोर टीम के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में 0-4 से हार झेलनी पड़ी।

ग्रेटबैच ने चयन प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए। उनका मानना है कि कुछ खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में स्थान पाने के काबिल नहीं हैं।

न्यूजीलैंड के रेडियो स्टेशन 'लावस्पोर्ट' से बातचीत के दौरान ग्रेटबैच ने कहा, "अगर आप खराब खेलते हैं तो आपको आगे आकर अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए लेकिन हमारी टीम के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। हमारे खिलाड़ी मानते हैं कि वे बहुत अच्छा खेलते हैं लेकिन सच्चाई कुछ और है।"

ग्रेटबैच इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अगले महीने उनकी टीम को भारत का सामना उसी के घर में करना है और मौजूदा प्रदर्शन के आधार पर उनकी टीम के लिए भारत को हरा पाना असंभव काम होगा।

ग्रेटबैच ने कहा, "भारत में हमारी अग्नि परीक्षा होगी। भारतीय गेंदबाजों को खेलते वक्त हमें आक्रमक होने के साथ-साथ सावधान भी रहना होगा। हालत को पढ़े बगैर खेला गया कोई भी स्ट्रोक घातक हो सकता है।"

कीवी टीम को भारत के साथ तीन टेस्ट और पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलनी है। टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत चार नवम्बर से अहमदाबाद के करीब मोटेरा में स्थित सरदार पटेल स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, October 28, 2010, 19:00 [IST]
Other articles published on Oct 28, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+