For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोरोना ने रिद्धिमान साहा को जकड़ा, दूसरी बार निकले कोरोना पाॅजिटिव

Wriddhiman Saha Tests Positive For Coronavirus For Second Time| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 सीजन कोविड -19 महामारी के कारण अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसलिए पिछले कुछ दिनों से वह दिल्ली में क्ववारंटाइन में हैं। उनका दूसरी बार कोरोना टेस्ट किया गया, लेकिन एक बार फिर साहा की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। साहा को कोरोना से बुरी तरह से जकड़ा हुआ है। खिलाड़ी को बुखार है तथा अकेले रहा रहा है।

10 दिन की क्वारंटाइन अवधि पूरी करने के बाद साहा का दूसरी बार कोरोना टेस्ट किया गया। उनकी रिपोर्ट आज (14 मई) प्राप्त हुई और उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। इसलिए उन्हें कुछ दिन और क्वारंटाइन में रहना होगा और तीसरे टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव आने का इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें - टीम से बाहर हुए विजय शंकर का छलका दर्द, कहा- मुझे चोटों ने बहुत परेशान किया

कुछ दिनों पहले साहा ने खुलासा किया था कि कोरोना के खिलाफ उनकी लड़ाई कितनी कठिन थी। एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में साहा ने कोरोना से संक्रमित होने के बाद अपना अनुभव साझा किया था। उन्होंने कहा,, मैं अपने अभ्यास सत्र के बाद थकान महसूस कर रहा था। मुझे ठंड लग रही थी और मुझे हल्की खांसी थी। मैंने टीम डॉक्टर को इस बारे में सूचित किया। मेरा उसी दिन कोरोना टेस्ट हुआ था। अगले दिन रिपोर्ट निगेटिव आई। अगले दिन फिर टेस्ट करवाया और रिपोर्ट फिर नेगेटिव थी। मुझे दूसरों के साथ रहने से मना कर दिया गया क्योंकि तब तक मुझे बुखार हो रहा था। मैंने आखिरकार तीसरी बार टेस्ट करवाया जिसमें रिपोर्ट पाॅजिटिव आई।''

यह भी पढ़ें - ये दो बल्लेबाज महान हैं, सभी युवा खिलाड़ी इनकी नकल करते हैं : जहीर

साहा ने कहा, ''जब मुझे कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिली तो मैं डर गया था। परिवार में सभी लोग बहुत चिंतित थे। मैंने उन्हें वीडियो कॉल के जरिए आश्वस्त किया कि घबराने की कोई बात नहीं है। मेरी अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है।'' इस बीच साहा ने कहा कि अब शरीर में कोई दिक्कत नहीं है। कोई ज्यादा बुखार नहीं है। समय के साथ ठंड भी कम होती गई। शरीर में कोई दर्द नहीं है और मैं अब थकान महसूस नहीं करता। लेकिन यह तब तक पता नहीं चलेगा जब तक कि वह अभ्यास शुरू नहीं कर लेता है या नहीं। मैं अपने प्रशंसकों से कहना चाहता हूं कि चिंता न करें क्योंकि मैं अब ठीक हूं।"

Story first published: Friday, May 14, 2021, 16:03 [IST]
Other articles published on May 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+