धोनी को लेकर साहा ने किया खुलासा, 'विकेट के पीछे स्लेजिंग नहीं करते माही'

कोलंबो। श्रीलंका दौरे पर गए भारतीय विकेट कीपर रिद्धिमान साहा ने धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रिद्धिमान साहा ने कहा है कि धोनी अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ विपक्षी टीम के खिलाड़ियों की भी खूब इज्जत करते हैं। यदि कोई विपक्षी टीम का खिलाड़ी शानदार खेल दिखाता है तो धोनी उसकी जमकर तारीफ करते हैं। टेस्ट क्रिकेट में धोनी के उत्तराधिकारी कहे जाने वाले विकेट कीपर रिद्धिमान साहा ने कहा है कि- धोनी पर कभी भी स्लेजिंग का आरोप नहीं लगा है। न ही धोनी स्लेजिंग में विश्वास करते हैं।

साहा को टेस्ट क्रिकेट में धोनी का उत्तराधिकारी कहा जाता है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खुद कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में शानदार जीत के बाद साहा की तारीफ करते हुए कहा था कि टेस्ट क्रिकेट में साहा मौजूदा समय में दुनिया के बेस्ट विकेट कीपर हैं।

विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने इस बात का खुलासा किया है कि धोनी विपक्षी टीम के खिलाड़ियों के खिलाफ स्लेजिंग करने में बिल्कुल विश्वास नहीं रखते। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जीत के बाद साहा मीडिया से मिले। पत्रकारों ने उनसे धोनी के बारे में सवाल किया, जिसपर उन्होंने कहा "मैंने एमएस धोनी को कभी स्लेजिंग करते हुए नहीं देखा। इसलिए यह जरूरी नहीं कि आपको स्लेजिंग करनी पड़े।" साहा ने ये भी कहा कि जडेजा और अश्विन की गेंदों में विकेट कीपिंग करते हुए काफी मजा आता है।

Story first published: Tuesday, August 8, 2017, 19:53 [IST]
Other articles published on Aug 8, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+