For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से बाहर हुए रिद्धिमान साहा, कार्तिक को मौका

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के साथ जून में होने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच से पहले भारतीय टेस्ट टीम के नियमित विकेटकीपर रिद्धिमान साहा चोट के कारण बाहर हो गए हैं। शनिवार को बीसीसीआई ने ट्वीट कर जानकारी दी। हालांकि साहा की जगह पर दिनेश कार्तिक को बतौर विकेटकीपर टीम में रखा है। आपको बता दें कि आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलने वाले रिद्धिमान साहा चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। साहा के अंगूठे में चोट लगी थी।

गौरतलब है कि 14 जून से बेंगलुरू में भारत और अफगानिस्तान का एकमात्र टेस्ट मैच शुरू होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साहा के दाएं हाथ के अंगूठे में चोट है। ये चोट सनराइजर्स हैदराबाद के लिये 25 मई को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल दूसरे क्वालीफायर में खेलते हुए उन्हें लगी थी। साहा की चोट को लेकर बीसीसीआई की मेडिकल टीम काफी समय से नजर लगाए हुए थी लेकिन अंत में वे रिकवर नहीं हो पाए जिसके बाद दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया है। अब भी साहा पर बीसीसीआई के मेडिकल स्टाफ द्वारा नजर रखी जा रही है। प्रबंधन ने इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत से पहले उन्हें पर्याप्त आराम देने का फैसला किया है। बीसीसीआई के मुताबिक साहा को लगभग पांच से छह सप्ताह आराम की जरूरत है।

आपको बता दें कि टेस्ट मैच का दर्जा मिलने के बाद अफगानिस्तान अपना पहला मैच भारत के साथ खेलने जा रहा है। हालांकि इस मैच में भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली के पहले से ही न खेलने का पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में होगी।

Story first published: Saturday, June 2, 2018, 14:08 [IST]
Other articles published on Jun 2, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+