बेंगलुरू टेस्ट : सचिन ने जमाया 49वां सैकड़ा
बेंगलुरू। यूं तो चेन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट की कई महान दास्तां लिखी गई है, लेकिन सोमवार के दिन ये स्टेडियम उस समय महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की महान क्रिकेट का गवाह बन गया, जिस समय भारत में भगवान की तरह पूजे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट जीवन का 49वां शतक जड़ा वो भी टेस्ट दुनिया में अपना दबदबा रखने वाली आस्ट्रेलिया टीम के आगे।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ स्थानीय एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच के तीसरे दिन सोमवार को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट मैचों का 49वां शतक जड़ा। उनके शतक की बदौलत भारतीय टीम ने दो विकेट पर 220 रन बना लिए थे।
दूसरे दिन के स्कोर दो विकेट पर 128 रन से आगे खेलते हुए सचिन और विजय ने तीसरे दिन पूरी सूझबूझ के साथ पारी को आगे बढ़ाया। इस बीच सचिन और विजय ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। इसके बाद वह क्षण आया जब सचिन ने क्रिकेट की दुनिया में एक और शिखर छू लिया। सचिन ने नॉथन हॉरिट्ज की गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया। सचिन 105 और विजय 71 रन बनाकर नाबाद थे। सचिन अब शतकों के अर्धशतक से बस एक शतक दूर हैं।
वैसे दूसरे दिन भारतीय टीम ने वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ का विकेट जल्द ही खो दिया था। सहवाग 28 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए थे जबकि द्रविड़ एक रन बनाकर जानसन का शिकार बने। इसके बाद सचिन ने विजय के साथ मिलकर टीम को संकट से उबारा। मास्टर ब्लास्टर ने टेस्ट मैचों में अपने 14,000 रन भी पूरे किए। यह मुकाम हासिल करने वाले वह दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं।
श्रंखला में 0-1 से पीछे चल रही आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने पहली पारी में 478 रन बनाए। मेहमान टीम की ओर से मार्कस नॉर्थ ने 128 रनों की पारी खेली। मेहमान टीम की ओर से पहले दिन कप्तान रिकी पोंटिंग ने 77 और सलामी बल्लेबाज ने 57 रनों की पारी खेली थी। इनके अलावा साइमन कैटिच ने भी 43 रन बनाए थे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications