For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऋषभ पंत के साथ अपनी प्रतियोगिता को लेकर रिद्धिमान साहा ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जो चमक बिखेरी है उसके बाद से उनकी गाड़ी चल निकली है। फिलहाल पंत सभी के फेवरेट बने हुए हैं और विश्व कप जाने वाली टीम इंडिया के तगड़े दावेदारों में भी शामिल हैं। इतना ही नहीं, पंत को टेस्ट क्रिकेट में भी धोनी का अगला उत्तराधिकारी माना जा रहा है। पंत की इस चमक के बीच जो नाम एकदम धुंधला पड़ गया है वो हैं भारत के नियमित टेस्ट विकेटकीपर समझे जाने वाले रिद्धिमान साहा।

साहा चोट के चलते क्रिकेट से लंबे समय से बाहर चल रहे हैं। पिछले साल मई से अब तक कोई प्रतियोगी क्रिकेट ना खेलने वाला यह विकेटकीपर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल की ओर से खेलता हुआ दिखाई देगा। यह प्रतियोगिता 21 फरवरी से शुरू होने जा रही है। साहा ने इस मौके पर हुई बातचीत में बताया, 'चोट के बाद वापस मैदान पर आना बहुत अच्छा लगा। मुझे नहीं लगात कि मैं इतने लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर था। लगता है जैसे छोटा ही ब्रैक लिया हो।' बता दें साहा को आईपीएल के दौरान कंधे में चोट लग गई थी।

ऐसे में उनकी चोट ने पंत के लिए रास्ता खोल दिया। इस बारे में बात करते हुए साहा ने कहा, 'मैं पंत को अपने प्रतिद्वंदी के तौर पर नहीं देखता। हम लोग राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में काफी समय साथ गुजार चुके हैं। हमने प्रदर्शन और चयन के बारे में बात नहीं की। चयन होना या ना होना मेरे हाथ की बात नहीं है। मेरा मुख्य लक्ष्य केवल बेहतर खेलना है।' साहा को हालांकि इस बात का काफी अफसोस है कि वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत में टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही जमीन पर टेस्ट सीरीज में मात दी थी।

Story first published: Tuesday, February 19, 2019, 13:06 [IST]
Other articles published on Feb 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+