मैंने ऋषभ पंत को कुछ चीजें बताई हैं, अच्छी लगीं तो करेंगे अभ्यास : रिद्धिमान साहा
नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में रिद्धिमान साहा और ऋषभ पंत के बीच प्रतिस्पर्धा मानी जाती है। कई बार पंत को बाहर बैठना पड़ जाता है कई बार साहा को। हालांकि माैजूदा समयय पंत का दाैरा खराब चल रहा है। उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी बाहर रखा जाने लगा है। एक तरफ जहां कई दिग्गज पंत की आलोचना करते हैं तो साहा ने पंत को कुछ टिप्स देना शुरू कर दिए हैं। साहा ने कहा है कि वह युवा खिलाड़ी को विकेटकीपिंग में सुधार करने को लेकर बातें बताते रहते हैं।
साहा ने कहा, "हम आपस में मस्ती करते रहते हैं। हम एक साथ अभ्यास करते हैं और खेल के बारे में लगातार बात करते रहते हैं। वह हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं। हमने साथ मिलकर कुछ चीजों पर बात की है।" साहा ने कहा, "मैंने पंत को कुछ चीजें बताई हैं, जिन पर वो अपनी सहुलियत के हिसाब से काम करेंगे। वह अभ्यास में उनकी कोशिश करेंगे। ऐसा नहीं है कि वह एक दिन इन चीजों पर काम करेंगे और वह काम करने लगेंगीं। उन्हें लगेगा कि यह चीजें उनके लिए बेहतर हैं, तो वह कोशिश करेंगे ट्रेनिंग में उनका अभ्यास करेंगे।"
साहा ने आगे बताते हुए कहा, "यह टिप्स नहीं है, यह एक तरह से खेल पर की गई चर्चा है, मैंने उन्हें वो बातें बताई हैं, जो मैं फॉलो करता हूं और इससे मेरा काम आसान होता है. मैंने उनसे कहा कि आप भी यह आजमा सकते हैं, देखते हैं काम करती हैं या नहीं। हम आपस में चर्चा जरूर करते हैं।" कुल मिलाकर साहा वरिष्ठ होने की भूमिका बहुत ही शानदार तरीके से निभा रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि आने वाले समय में पंत की विकेटकीपिंग में सुधार होता है या नहीं। वैसे सवाल पंत की बैटिंग के प्रदर्शन को लेकर भी उठ रहे हैं।
इस समय पूरे विश्व में कोरोनावायरस का कहर जारी है। पहले आईपीएल की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी लेकिन अब इसे 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। इस पर साहा ने कहा, "जीवन और परिवार पहले आता है। इसके बाद आप खेल की बात कर सकते हो।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
