For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रिद्धिमान साहा ने खेली विस्फोटक पारी, जानिए कहां 20 गेंदों में ठोंक डाले 102 रन?

नई दिल्ली। आईपीएल से ठीक पहले भारतीय टेस्ट टीम के नियमित विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने एक तूफानी पारी खेल सभी को चौंका दिया। दरअसल साहा ने 20 गेंदों पर धमाकेदार 102 रन की पारी खेल डाली। उनकी इस पारी में 4 चौके और 14 छक्के शामिल थे। साहा ने ये कारमाना अपने क्लब मोहन बगान के लिए खेलते हुए जेसी मुखर्जी ट्रॉफी के एक मुकाबले में बीएनआर रीक्रिएशन क्लब के खिलाफ किया।

बता दें कि साहा ने जो किया वो भारत में ही नहीं, दुनिया में भी किसी और बल्लेबाज ने नहीं किया है। साहा ने आज अपनी बैटिंग का सबसे आक्रामक रूप दिखाते हुए टी20 क्रिकेट का सबसे तेज शतक ठोक दिया। इस मामले में उन्होंने दुनिया के सबसे तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल को भी पछाड़ दिया है। इससे पहले क्रिग गेल के नाम सबसे तेज (30 गेंद पर) सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड था। उन्होंने आईपीएल में ये कारनामा किया था।

मैच के बाद साहा ने कहा, 'पहली बॉल ही बैट के बीच में लगी, मुझे तभी से पता था कि मैं हिट सकता हूं और मैंने ऐसा ही किया। मुझे ये नहीं पता कि ये रिकॉर्ड है या नहीं, लेकिन मैं IPL के लिए तैयारी कर रहा हूं। मैंने अलग तरह के शॉट खेलने की कोशिश की और मैं सफल रहा।'

बीएनआर क्लब ने मोहन बगान के खिलाफ 20 ओवर में 7 विकेट पर 151 रन बनाए। मोहन बगान को जीत के लिए 152 रन का लक्ष्य मिला था जिसे इस टीम के ओपनर बल्लेबाज साहा और शुभमय दास ने सिर्फ 7 ओवर में बिना किसी नुकसान के ही हासिल कर लिया। साहा के ओपनिंग पार्टनर शुभमय दास ने भी तूफानी पारी खेली और 22 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए।

Story first published: Sunday, March 25, 2018, 10:07 [IST]
Other articles published on Mar 25, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+