For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम इंडिया में वापसी को लेकर क्या है रिद्धिमान साहा का प्लान, खुद किया खुलासा

चोटिल होने के कारण लंबे समय से क्रिकेट से दूररी बनाने वाले विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा 9 महीने बाद मैदान पर कदम रखेंगे। साहा सैयद मुश्ताक अली टी-20 घरेलू टूर्नामेंट से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में...

नई दिल्ली। चोटिल होने के कारण लंबे समय से क्रिकेट से दूरी बनाने वाले विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा मैदान पर कदम रखेंगे। साहा सैयद मुश्ताक अली टी-20 घरेलू टूर्नामेंट से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे। इस टूर्नामेंट के लिए बंगाल क्रिकेट बोर्ड (CAB) ने रविवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें साहा भी शामिल हैं। 9 महीने बाद मैदान पर वापसी करने जा रहे साहा से जब भारतीय टीम में वापसी पर सवाल किया तो उन्होंने साफ शब्दों में जवाब दिया।

चयन के बारे में सोचकर क्रिकेट नहीं खेलता

चयन के बारे में सोचकर क्रिकेट नहीं खेलता

युवा ऋषभ पंत ने राष्ट्रीय टीम में बाैतर विकेटकीपर अपनी जगह पक्की कर ली है। साहा टेस्ट में बेस्ट देने की ताकत रखते हैं, लेकिन यहां पंत ने दमदार प्रदर्शन दिखाकर साहा की वापसी की उम्मीदें कम कर दीं। परंतु साहा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। बंगाल के 34 साल के विकेटकीपर ने कहा, ‘मैं कभी चयन के बारे में सोचकर क्रिकेट नहीं खेलता हूं। यह मेरे हाथ में नहीं है। मेरा ध्यान उन चीजों पर है जिस पर मेरा नियंत्रण है। मैं उन मौकों को पूरी तरह भुनाने की कोशिश कर रहा हूं जो मेरे हाथ में है।' साहा सैयद मुश्ताक अली टी-20 घरेलू टूर्नामेंट में अपना शत-प्रतिशत देने की कोशिश में रहेंगे ताकि फिर से टेस्ट टीम में जग बनाई जा सके।

ठोक चुके हैं तूफानी शतक

ठोक चुके हैं तूफानी शतक

साहा ने मार्च 2018 में मुखर्जी ट्रॉफी टी-20 मुकाबले में तेज-तर्रार बैटिंग करते हुए महद 20 गेंदों में शतक जड़ा डाला था, जिसमें 14 छक्कों और 4 चौकों के साथ 20 गेंदों की पारी में 102 रन बनाकर अविजित रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 510.00 रहा। 33 साल के साहा ने बीएनआर रिक्रिएशन क्लब के खिलाफ शनिवार को कालीघाट मैदान पर यह कारनामा किया। था। साहा आखिरी बार पिछले साल 25 मई को इंडियन प्रीमियर लीग की अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में मैदान पर दिखे थे। लेकिन अब वह फिर इस टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे।

हुई थी कंधे की सर्जरी

हुई थी कंधे की सर्जरी

पिछले साल जुलाई के अंत में साहा की बीसीसीआई की देख-रेख में मैनचेस्टर में कंधे की सजरी करवाई गई थी। साहा ने वापसी पर कहा, ‘मैं इस टूर्नामेंट को सामान्य विश्राम के बाद वापसी की तरह ले रहा हूं। मेरे लिए यह सत्र की शुरुआत है।' ग्रुप डी में शामिल बंगाल इस टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज 21 फरवरी को कटक के खिलाफ मैच से करेगा। बंगाल ने पिछली बार 2010-11 में इस खिताब को जीता था। टीम में मनोज तिवारी (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उप-कप्तान), ऋद्धिमान साहा, श्रीवत्स गोस्वामी, विवेक सिंह, रितिक चटर्जी, ऋत्विक रॉय चौधरी, शाहबा अहमद, प्रदीप प्रमाणिक, कनिष्क सेठ, अशोक डिंडा, सयान घोष, इशान पोरेल, प्रयास रे बर्मन और अयान भट्टाचार्जी खिलाड़ी शामिल हैं।

Story first published: Monday, February 18, 2019, 14:44 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+