For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड में रिद्धिमान साहा के कंधे का हुआ ऑपरेशन, बीसीसीआई ने साझा की तस्वीर

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मुकाबले की रोमांचक जंग जारी है। वहीं इस टीम में भारत के स्टार टेस्ट बल्लेबाज रिद्धिमान साहा मौजूद नहीं हैं। कारण है उऩको आईपीएल मैचों के दौरान कंधे में लगी चोट। इसलिए टॉप विकेटकीपर रिद्धिमान साहा अस्पताल में हैं। उनकी चोट के कारण बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट भी सवालों के दायरे में हैं। गौरतलब हो कि इसी बीच भारतीय विकेटकीपर रिद्धिमान साहा की कंधे की सर्जरी मैनचेस्टर में बीसीसीआई चिकित्सीय टीम की देखरेख में कराई गई है।

बीसीसीआई ने साहा की फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर लगाकर कहा, ''रिद्धिमान के तेजी से उबरने की कामना करते हैं. मैनचेस्टर में बीसीसीआई की चिकित्सीय टीम की देखरेख में कंधे की सर्जरी कराई गई हैं। साहा की सर्जरी उन अटकलों के बाद कराई गई है जिनके मुताबिक बोर्ड की मेडीकल टीम की लापरवाही के चलते साहा की चोट ठीक नहीं हो सकी। माना जा रहा है नेशनल क्रिकेट अकादमी के रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम के सही नहीं होने से इस टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज के कंधे में समस्या बढ़ गई थी। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ चल रही मौजूदा टेस्ट सीरीज में नहीं चुना गया था लेकिन बोर्ड ने उनकी फिटनेस समस्या का खुलासा नहीं किया था।

Story first published: Thursday, August 2, 2018, 16:11 [IST]
Other articles published on Aug 2, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+