Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्‍व के महान खिलाडि़यों में सचिन नहीं

मुंबई, 15 जनवरी: भारत में क्रिकेट का नाम आते ही सबसे पहले मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर जहन में आते हैं। यहां हजारों क्रिकेट प्रेमी ऐसे हैं, जो सचिन को क्रिकेट का भगवान मानते हैं।

लाखों ऐसे भी हैं जो सचिन की बल्‍लेबाजी देखने के लिए सबकुछ छोड़ टीवी स्‍क्रीन के सामने बैठ जाते हैं। आखिर क्‍यों न हो सचिन दुनिया भर में अपने बल्‍ले का लोहा जो मनवा चुके हैं। क्रिकेट जगत में महान खिलाडि़यों में सर डॉन ब्रैडमैन के बाद सचिन का ही नाम आता है, लेकिन अगर अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद की नजरों से देखें तो सचिन अभी उतने महान खिलाड़ी नहीं हुए हैं, जितना लोग उन्‍हें मानते हैं।

आईसीसी की 20 शीर्ष टेस्ट खिलाड़ियों की सूची में सचिन शामिल नहीं हैं। टेस्ट और एकदिवसीय में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले सचिन तेंदुलकर दुनिया भर के महान खिलाड़ियों की सूची टेस्ट मैच में 26वें नंबर हैं, जबकि एकदिवसीय में वो 12वें नंबर पर हैं।

आईसीसी द्वारा जारी नई रैंकिंग में अबतक के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इस सूची में विश्‍व के शीर्ष-20 खिलाड़ियों में भारत के सिर्फ सुनील गावस्कर हैं। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैथ्यू हेडेन 10वें नंबर पर हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+