Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गांगुली से पूछा गया- 'क्या भारतीय टीम का कोच बनना चाहेंगे', जवाब मिला- मैं तो पहले से ही...

नई दिल्ली। रवि शास्त्री माैजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद पर बने हुए हैं। शास्त्री 2017 में टीम के कोच बने थे, लेकिन फिर 2019 में जब दोबारा कोच पद के लिए तलाश हुई तो प्रशासकों की समीति ने फिर से उन्हें 2021 तक यह जिम्मेदारी साैंप दी। लेकिन सवाल यह है कि 2021 के बाद भारतीय टीम का अगला कोच काैन होगा। हालांकि वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं जो कोच की भूमिका निभा सकते हैं लेकिन साैरव गांगुली भी पीछे नहीं हैं। गांगुली से जब एक कायर्क्रम दाैरान पूछा गया कि क्या वो राष्ट्रीय टीम का कोच बनना चाहेगा। इस सवाल पर गांगुली ने जो जवाब दिया उससे साफ हुआ कि वह कोच बनने की इच्छा रखते हैं।

गांगुली ने भविष्य में कोच बनने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा, ''फिलहाल तो मैं पहले से ही टीम का कोच हूं। मैं आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स का मेंटर हूं और मेरे कार्यकाल दाैरान टीम ने 7 सीजन बाद प्लेआफ में जगह बनाई थी। वो प्रदर्शन शानदार था।'' साथ ही गांगुली ने कहा कि वो अभी आईपीएल, कैब, टीवी कमेंट्री जैसी कई चीजों के साथ जुड़े हुए हैं। इन जिम्मेदारियों से दूर होने के बाद वह कोच बनने के बारे में बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ''अभी मैं कई सारी चीजों से जुड़ा हुआ हूं, आईपीएल, CAB, टीवी कमेंटरी। इन सबको मुझे निपटा लेने दीजिए। लेकिन मैं किसी स्टेज पर ऐसा करूंगा बशर्ते मेरा नाम चुना जाना चाहिए। लेकिन हां, मैं इसके लिए इंटरेस्टेड हूं अभी नहीं लेकिन फ्यूचर में।''

बता दें कि 47 वर्षीय गांगुली बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। साथ ही वह मैचों में कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में कोच पद संभालने के लिए इन कामों से दूर रहना अनिवार्य है। 2021 में शास्त्री के कार्यकाल खत्म होने के बाद गांगुली कोच पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं। गांगुली पहले भी कह चुके हैं वे भविष्य में इस पद के लिए आवेदन जरूर करेंगे। बता दें कि गांगुली की गिनती महान बल्लेबाजों व कप्तानों में की जाती है। 2011 विश्व कप के लिए जो टीम तैयार थी उसके पीछे गांगुली का ही हाथ है। गांगुली ने अपनी कप्तानी दाैरान उन खिलाड़ियों को टीम में पक्के ताैर पर जगह दी जो 2007 टी20 विश्व कप व 2011 विश्व कप में अहम भूमिका निभाते नजर आए।

Story first published: Wednesday, September 18, 2019, 19:13 [IST]
Other articles published on Sep 18, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+