वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप: मारिया को हराकर विनेश फोगाट ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
नई दिल्ली। भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप में बुधवार को 53 किलोग्राम भार वर्ग फ्रीस्टाइल में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। विनेश ने तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई करने के बाद वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला मेडल जीता है। विनेश ने नूर-सुल्तान, कजाकस्तान में खेले जा रही इस चैम्पियनशिप में मिस्र की मारिया प्रेवालार्की को 4-1 से हराया।
एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीत चुकीं विनेश ने रेपेचेज के दूसरे राउंड में दुनिया की नंबर एक अमेरिकी पहलवान एन को हराया था। विनेश ने अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांट को हराकर 2020 तोक्यो ओलिंपिक के लिए कोटा हासिल किया है। विश्व चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट सारा पर 8-2 की शानदार जीत हासिल की। इससे पहले उन्होंने 53 किग्रा वर्ग में रेपेचेज के पहले दौर में यूक्रेन की यूलिया खालवाद्जी पर 5-0 से जीत हासिल की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
