# Ind VS Pak: हार के बाद अफरीदी की कप्तानी खतरे में, पीसीबी ले सकती है बड़ा फैसला
कराची।पहले एशिया कप में और अब टी 20 विश्वकप में भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद पाक कैप्टन शाहिद अफरीदी की कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है।
पाक मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक पीसीबी अफरीदी पर कड़ा फैसला लेने की तैयारी में है जिसके तहत वो अफरीदी से कप्तानी छीन सकती है । खबर तो ये भी है कि अफरीदी पर फैसला पीसीबी विश्वकप के दौरान ही कर सकती है।
पीसीबी लेगी अफरीदी पर कड़ा फैसला
उसे इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि पाकिस्तान टी 20 विश्वकप के दौरान सेमीफाइनल में पहुंचेगा या नहीं। मालूम हो कि प्वाइंटस टेबल के मुताबिक पाकिस्तान अपने ग्रुप में दो नंबर पर हैं। वो इंडिया से ऊपर है और उसका रनरेट भी भारत से काफी अच्छा है।
भारत से मिली करारी हार ने अफरीदी के लिए मुश्किलें पैदा की
लेकिन फिर भी भारत से मिली करारी हार के बाद अफरीदी पर पीसीबी नरम होने वाला नहीं है इसलिए खबरों के हिसाब से पीसीबी चेयरमैन शहरयार खान उन पर टफ एक्शन ले सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
