बोले शाहरूख..मैं फिल्मों में सायना नेहवाल बनना चाहता हूं
मुंबई। अक्सर लोग दौलत-शौहरत की बुलंदी पर बैठे हुए सुपरस्टार शाहरूख खान के कसीदे पढ़ते हैं और कहते हैं कि उनकी दिली इच्छा है कि वो किंग खान जैसे बन जायें लेकिन क्या कभी आपने सोचा कि शाहरूख खान किसके जैसा बनना चाहते हैं?
सायना को रात में किया शाहरूख ने फोन और फिर...
Positive India..तो हर घर में जन्म लेगी सानिया और मैरीकॉम
आईये आपको बताते हैं हम आज..कि इन दिनों शाहरूख खान किसके जैसे बनने की कोशिश कर रहे हैं..लोगों के दिलों में किंग ऑफ रोमांस के रूप में धड़कने वाले किंग खान खुद भारत की आन-बान और शान सायना नेहवाल की तरह बनना चाहते हैं। उन्होंने खुद ट्विटर पर यह लिखा है कि 'मैं फिल्मों का सायना नेहवाल बनना चाहता हूं।
I want to be the @NSaina of films!!
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 4, 2015 गौरतलब है कि हाल ही में अपनी फिल्म दिलवाले की शूटिंग के दौरान शाहरूख खान जब हैदराबाद गये थे तो सायना नेहवाल जो कि उनकी बहुत बड़ी फैन हैं, उनसे मिलने सेट पर गयी थीं और इसके बाद उन्होंने एक न्यूज पेपर से बात करते हुए बोला था कि वो बैडमिंटन की शाहरूख खान बनना चाहती हैं क्योंकि जिस तरह शाहरुख ने फिल्मों में कोई बैकग्राउंड न होते हुए सफलता हासिल की है, वो हर कोई नहीं कर सकता है, इसलिए वो भी ऐसी ही सक्सेस पाना चाहती हैं।
फिलहाल सायना के इस मासूमियत बात पर शाहरूख ने यह मजेदार ट्वीट करके खुद को शायद सायना के और करीब कर लिया है..क्यों आप क्या कहते हैं?
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
