Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पहले वनडे में फिंच का खेलना मुश्किल, ऑस्ट्रेलिया ने इस बल्लेबाज को बुलाया

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे से पहले ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां, दरअसल ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज एरॉन फिंच के चेटिल होने के कारण उनका पहले वनडे में खेलना संदिग्ध लग रहा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने फिंच के कवर के तौर पर बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब को टीम में शामिल किया है। आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनजे मैचों की सीरीज का पहला मैच 17 सितंबर को चेन्नई में खेला जाएगा।

क्रिकेट डाट काम एयू के मुताबिक हैंड्सकॉम्ब चेन्नई में रविवार को शुरू होने वाले पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पहले कवर के तौर पर टीम से जुड़ जाएंगे। गुरुवार को ट्रेंनिंग के दौरान फिंच की पिंडली चोट फिर से उभर गई। स्कैन में पता चला कि वह पांच मैचों की सीरीज के शुरूआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। हैंड्सकोंब बांग्लादेश के टेस्ट दौरे के बाद मेलबर्न लौट गये थे, वह शनिवार को भारत के लिए रवाना होंगे और सीरीज के शुरूआती मैच में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+