India vs Australia 3rd ODI: मैच से पहले धोनी ने की थी भविष्यवाणी, हम जीतेंगे और बनेंगे No. 1
नई दिल्ली। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया ने न केवल ऑस्ट्रेलिया को हराया बल्कि आईसीसी की नंबर 1 की रैंकिंग भी हासिल कर ली। इंदौर में खेले गए इस वनडे मैच से पहले ही पूर्व कप्तान और टीम इंडिया के विकेट कीपर महेन्द्र सिंह धोनी ने टीम के जीत की भविष्यवाणी कर दी थी।
India vs Australia 3rd ODI
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे खेलने जब टीम कल इंदौर एयरपोर्ट पहुंची तो एयरपोर्ट पर एक पुलिस अधिकारी से बातचीत के दौरान ही धोनी ने भविष्यवाणी की कि तीसरा मैच हम ही जीतेंगे। दरअसल जब टीम एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हो रही थी तो धोनी को बधाई देने के लिए इंदौर पुलिस के अधिकारी उनके पास पहुंचे और उन्हें कल तीसरे वनडे मैच के लिए ऑल द बेस्ट कहा।
पढ़ें-Video: नंबर 4 पर आए पांड्या और कर गए कमाल, लगाए 4 गगनचुंबी छक्के
धोनी ने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि दो मैच जीत चुके हैं। इंदौर में भी जीतेंगे। अब जब की टीम ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराकर सीरीज पर कब्जा कर चुकी है तो धोनी की ये बात सच साबित हुई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
