Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

महज 30 सेकंड की कॉल पर सैमी को कप्तानी से हटा दिया गया

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज की टी-20 विश्वकप विजेता टीम के कप्तान डरैन सैमी को महज एक फोन कॉल पर तीस सेकंड के भीतर उनके पद से हटा दिया है। सैमी ने दावा किया है कि उन्हें मुख्य चयनकर्ता ने सिर्फ 30 सेकंड की कॉल पर हटा दिया। सैमी ने फेसबुक पर इस बाबत एक मार्मिक वीडियो भी डाला है जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनके छह साल के कार्यकाल का दुखद अंत।

इंडिया आने पर किस एक्टर के घर जरूर जाते हैं शोएब अख्तर?

इस वीडियो में सैमी बिना शर्ट के बेड पर लेटे हैं और बैकग्राउंड में में संगीत बज रहा है। सैमी ने लिखा है कि ना सिर्फ उन्हें ना सिर्फ पद से हटा दिया बल्कि उन्हें टीम से भी निकाल दिया गया है। उन्होंने लिखा है कि उन्हें बीती शाम एक फोन आया और मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि कमेटी ने अपना फैसला ले लिया है और आप टीम के कप्तान नहीं होंगे। यही नहीं मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि मेरा प्रदर्शन इस लायक नहीं है कि मुझे टीम का भी हिस्सा बनाया जाए।

सौरव गांगुली की वर्ल्ड इलेवन में सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी

आपको बता दें कि सैमी की अगुवाई में वेस्टइंडीज ने चार साल पहले श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज जीती थी व इंग्लैंड को फाइनल में हराकर टी20 विश्वकप भी अपने नाम किया था। सैमी ने लिखा है कि उन्हें जब छह साल पहले टीम की कमान सौंपी गयी थी तो मुझे लगा था कि यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा टास्क होगा। लेकिन मैंने इस चुनौती को स्वीकार किया और मुश्किल परिस्थितियों में अपना सबकुछ इसमें झोंक दिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+