श्रीलंका की विंडीज पर जीत के बाद ये है WTC 2021-23 अंक तालिका की स्थिति
नई दिल्लीः श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आसानी से जीत लिया है। विंडीज को यहां पर 187 रनों की जीत मिली है। मेजबानों ने शुरू से ही टेस्ट मैच को डोमिनेट किया और कैरिबयन सितारों के पास चमकने का कभी मौका नहीं मिला।
श्रीलंका ने पहली पारी में 386 रनों का स्कोर खड़ा किया था, उनके कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने कमान संभालते हुए 300 गेंदों पर 147 रनों की पारी खेली। इसके अलावा डिसिल्वा ने भी 95 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली।
जवाब में वेस्टइंडीज की टीम केवल 230 रनों के स्कोर पर ही ढेर हो गई। कोई भी एक विंडीज बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा पाया। प्रवीण जयविक्रमा श्रीलंका की ओर से स्टार परफॉर्मर थे क्योंकि उन्होंने गेंद से 4 विकेट चटकाए।
दूसरी पारी में श्रीलंका ने 4 विकेट पर 191 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया। करुनारत्ने ने एक बार फिर से शानदार बैटिंग करते हुए 83 रन बनाए। वेस्टइंडीज दूसरी पारी में बहुत घटिया साबित हुआ क्योंकि वे 6 विकेट के नुकसान पर 18 रन ही बना पाए थे।
लेकिन फिर, नक्रमा बोनर और जोशुआ डा सिल्वा ने बचाव 7 वें विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की। हालांकि, उसके बाद, वेस्टइंडीज टूट गया और 160 रन पर आउट हो गया। श्रीलंका के रमेश मेंडिस ने दूसरी पारी में पांच विकेट लिए।
दिमुथ करुणारत्ने ने टेस्ट मैच की दोनों पारियों में अपने सनसनीखेज प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। इस जीत के साथ श्रीलंका अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज हो गया है। वहीं वेस्टइंडीज को चौथे स्थान पर रखा गया है।
इस अंक तालिका में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर बनी हुई है। उन्होंने दूसरी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप साइकिल में दो मैच जीते हैं जो इंग्लैंड की धरती पर खेले गए थे। जबकि पाकिस्तान तीसरे स्थान पर मौजूद हैं जिन्होंने एक ही मैच इस साइकिल के दौरान जीता है। इंग्लिश टीम अंतिम स्थान पर है क्योंकि उन्होंने प्रतियोगिता में दो मुकाबले हारे थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
