For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

न्यूजीलैंड के लिए कभी भी वनडे,T-20 नहीं खेला, लेकिन WTC के फाइनल का बेसब्री से इंतजार इस खिलाड़ी को

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर भारत के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ यह फाइनल मुकाबला मेरे लिए विश्वकप के फाइनल की तरह है। अङम बात यह है कि नील वैगनर ने न्यूजीलैंड के लिए कभी भी वनडे या टी-20 मैच नहीं खेला है। बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 18 जून से 22 जून के बीच भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंग्लैंड के साउथैंपटन में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मुकाबले के लिए रोमांचित हैं।

फाइनल मुकाबले को लेकर नील वैगनर ने कहा कि ये मेरे लिए विश्वकप के फाइनल मुकाबले की तरह है। मेरे लिए सबसे ज्यादा निराशा की बात यह है कि मैंने कभी भी न्यूजीलैंड की ओर से एक भी वनडे या टी-20 मैच नहीं खेला है। मुझे लगता है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक हम पहुंचे हैं और हमारे लिए यह सुनहरा अवसर है कि हम इस खिताब को जीतें क्योंकि फिर शायद यह मौका कभी नहीं आए। मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि मैं अपनी पूरी ऊर्जा टेस्ट क्रिकेट में लगाऊं क्योंकि यह फाइनल मुकाबला मेरे लिए विश्वकप का फाइनल है।

बता दें कि इससे पहले मार्च माह में भारत के स्टार स्पिन गेंबाज रविचंद्रन अश्विन ने भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले को विश्वकप का फाइनल बताया था। अहम बात यह है कि फाइनल मुकाबले से पहले एक तरफ जहां भारत की टीम कोई भी मैच नहीं खेलेगी तो दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। वैगनर ने कहा कि हमारा मुकाबला भारत के खिलाफ है जोकि दुनिया की सबसे अच्छी टीम है, ऐसे में इतने बड़े मंच पर सबसे मुश्किल टीम के सामने यह सबसे मुश्किल टेस्ट है।

वैगनर ने कहा कि फाइनल मुकाबले के लिए मैं बहुत रोमांचित हूं लेकिन मैं इसके बारे में बहुत अधिक नहीं सोचना चाहता हूं। इसे दूसरे किसी मैच की तरह से लेना चाहता हूं ताकि मैं मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकूं। निसंदेह यह मेरे लिए खास मौका होने जा रहा है। वैगनर ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट काफी मुश्किल होता है, आप दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में खेलते हैं, जहां चुनौतियां काफी मुश्किल होती हैं। आपको अपनी क्षमता को टेस्ट करने का मौका मिलता है।

Story first published: Sunday, May 30, 2021, 14:06 [IST]
Other articles published on May 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+