
भारत के खिलाफ WTC में केवल 5 बल्लेबाजों ने लगाया शतक
यह वही कीवी टीम है जो 18 जून से भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने के इरादे से उतरने की तैयारी कर रही है। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड की धरती पर 1-0 से टेस्ट सीरीज भी जीत ली है और उसका आत्मविश्वास बना हुआ है। इंग्लिश परिस्थितियों में कीवी तेज गेंदबाजी के वारे-न्यारे होने की चर्चा भी काफी अधिक है। आइए देखते हैं वास्तव में वह कौन से पांच बल्लेबाज हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले सीजन के दौरान शतक बनाया।
इनमें डीन एल्गर का नाम आता है जिन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 12 मुकाबलों में दो बार शतक बनाया है। इसके अलावा क्विंटन डी कॉक ने भी इतने ही मैचों में 2 शतक बनाए और भारत के खिलाफ शतक बनाने का कारनामा कर चुके हैं।
WTC फाइनल के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, सेंटनर को बाहर कर इस स्पिनर को दी जगह

मार्नस लाबुशेन ने लगाए टीम इंडिया के खिलाफ सर्वाधिक शतक-
कोहली एंड कंपनी के खिलाफ शतक लगाने वाले अगले बल्लेबाज स्टीव स्मिथ है जिन्होंने 13 मुकाबले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान खेले और बेहतरीन चार शतक बनाए। उनके हमवतन मार्नस लाबुशेन भी भारत के खिलाफ टॉन लगा चुके हैं और 13 मुकाबलों में 5 शतक बनाकर WTC शतक तालिक में टॉप पर बैठे हैं।
भारत के खिलाफ शतक बनाने वाले अगले बल्लेबाज है जो रूट और इंग्लिश कप्तान ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा 20 मैच खेले जिनमें तीन शतक उनके बल्ले से निकले। जाहिर है यह सभी बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के हैं और इसमें न्यूजीलैंड के किसी भी बल्लेबाज का नाम शामिल नहीं है। यानी कि न्यूजीलैंड के किसी भी बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ शतक नहीं बनाया है।

कीवी टीम का कोई भी बल्लेबाज शामिल नहीं-
टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान कीवी टीम की ओर से सर्वाधिक शतक केन विलियमसन के बल्ले से ही निकले जिन्होंने 9 मैचों में तीन शतक बनाए। दूसरे पर हेनरी निकोल्स आते हैं जिन्होंने 10 मैचों में 2 शतक लगाए बाकी सभी बल्लेबाजों के नाम कुछ खास उपलब्धि नहीं है। खास बात यह है कि कीवी टीम सबसे कम मैच खेलकर फाइनल का टिकट हासिल कर चुकी है। इस टीम में सर्वाधिक मैच टॉम लॉथम ने खेले जो कि 11 है। हालांकि भारतीय टीम के खिलाड़ी भी बहुत ज्यादा मैच नहीं खेले क्योंकि वे किसी न किसी कारण या तो चोट या फिर किसी अन्य वजह से बाहर रहे लेकिन अजिंक्य रहने ने सर्वाधिक 17 मैच खेले जबकि कप्तान विराट कोहली 14 मैच खेलने के बाद नंबर दो पर है। भारत की ओर से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है जिन्होंने 11 मैचों में चार शतक जड़े हैं।


Click it and Unblock the Notifications
