WTC Final: विराट कोहली के आउट होने के ढंग से अनुष्का शर्मा भी हो गईं अवाक, कुछ ऐसा था रिएक्शन

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला जीतने की भारतीय उम्मीदें तब पूरी तरह से चकनाचूर हो गई, जब पांचवे दिन के पहले सेशन में भारतीय सूरमा एक के बाद एक पवेलियन लौटते गए।

पांचवा दिन शुरू होने से पहले विराट कोहली की उपस्थिति पर काफी भरोसा जताया जा रहा था। इस बल्लेबाज का रिकार्ड आस्ट्रेलिया के खिलाफ आम तौर पर अच्छा ही रहता है और अजिंक्य रहाणे के साथ उनकी कुछ साझेदारियां भी हुई हैं।

ऐसे में धुंधली ही सही, लेकिन उम्मीदें जिंदा था। लेकिन पांचवें दिन वो हुआ जिसका सभी भारतीय क्रिकेट फैंस को डर था। आईसीसी के एक और बड़े टूर्नामेंट में मौके पर भारतीय खिलाड़ियों ने पूरी तरह से अपने आप को विपक्षी टीम के सामने न्योछावर कर दिया।

पांचवे दिन का पहला विकेट विराट कोहली का गिरा और इसने सबसे ज्यादा निराश किया। कल संयम के साथ कोहली ऑफ स्टंप की गेंदों को खेल रहे थे और छोड़ रहे थे। विराट कोहली इस बार स्कॉट बोलेंडे के जाल में फस गए।

WTC Final 2023: शुभमन गिल के विवादित कैच पर ICC के ट्वीट से फैंस हुए निराश

यह एक सेट-अप था, जिस पर कोहली पूरी तरह से मात खा गए और बोलैंड की ऑफ स्टंप के बाहर पड़ी फुल गेंद पर ड्राइव करने के प्रयास में स्टीव स्मिथ को कैच दे बैठे।

कोहली के प्रतिद्वंदी स्टीव स्मिथ ने एक जबरदस्त कैच लपका था। इससे पहले कोहली की मौजूदगी पर तस्सली में दिख रहीं उनकी पत्नी बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा पवेलियन से विराट के आउट होने का नजारा देखकर अवाक थी।

हैरान अनुष्का ने अपने गाल अंदर की ओर दबा लिए और काले चश्मे के अंदर चेहरे पर निराशा का भाव साफ पढ़ा जा सकता था। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि कोहली ऐसा जल्दबाजी भरा शॉट कैसे खेल सकते हैं?

लेकिन कुछ ही क्षण में हर भारतीय क्रिकेट फैंस में यह समझ चुका था कि अब यह एक विकेट पतन की शुरुआत हो चुकी है जो सही साबित हुई जो। इसके बाद रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव और श्रीकर भरत पहले ही सेशन में ढेर हो गए। सिराज के आउट होते ही भारत एक और आईसीसी ट्रॉफी हार गया।

Story first published: Sunday, June 11, 2023, 17:22 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+