Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WTC Final 2023: इंग्लैंड में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरू की मजेदार ट्रेनिंग, यहां देखें वीडियो

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल मुकाबले में केवल 12 दिन ही बचे हैं और भारत व ऑस्ट्रेलिया ने अपनी अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। इसके लिए इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो चुकी टीमों के भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। यह वे खिलाड़ी है जो डब्लूटीसी फाइनल की टीम के लिए चयनित है और उनको इंग्लैंड में परिस्थितियों के हिसाब से ढलने का पर्याप्त समय मिल गया है।

हाल ही में शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, आकाश दीप, मुकेश कुमार और उमेश यादव को प्रैक्टिस सेशन के दौरान जग्लिंग गेम खेलते हुए देखा गया। बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई इस वीडियो में 5 खिलाड़ी कोचिंग स्टाफ के साथ एक सर्कल बना रहे हैं और हर कोई एक दूसरे को गेंद पकड़ा रहा है ताकि कैच की प्रैक्टिस की जा सके।

इस तरह से एक रैली स्टार्ट हो जाती है और इसको देखना काफी दिलचस्प लग रहा है। वीडियो को आप यहां पर देख सकते हैं। भारत के चेतेश्वर पुजारा पहले से ही काउंटी क्रिकेट खेलते हुए इंग्लैंड में सक्रिय हैं। विराट कोहली और जयदेव उनादकट जैसे खिलाड़ी भी जल्द ही इंग्लैंड में होंगे।

हालांकि भारत के कप्तान रोहित शर्मा. ईशान किशन, मोहम्मद शमी और शुभमन गिल आईपीएल सीजन के समाप्त होने के बाद ही इंग्लैंड पहुंच पाएंगे। भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में यह दूसरी बार है जब वे टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। पिछले मुकाबले में हमने न्यूजीलैंड से मात खाई थी।

IPL लीजेंड क्रिस गेल ने CSK और GT को किया मुंबई इंडियंस से सावधान, इतना आसान नहीं होगा MI से मुकाबला

रोहित शर्मा एंड कंपनी इस WTC साइकिल में 58.80% पॉइंट के आधार पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर रही है। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के लिए यह पहला तजुर्बा होगा। वैसे इंग्लैंड की परिस्थितियां भारत की तुलना में ऑस्ट्रेलिया के ज्यादा करीब दिखाई देती है।

भारत के बड़े खिलाड़ियों की चोट भी एक चुनौती है जहां ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर जैसे बड़े नाम पहले ही बाहर हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास इस तरह की चोटों की समस्या नहीं है और उनके कई खिलाड़ी तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में तरोताजा होने के लिए आईपीएल के मौजूदा सीजन में भी नहीं खेल रहे हैं। देखना होगा भारतीय दिग्गज आईपीएल के जोन से शिफ्ट होकर खुद को टेस्ट में ढाल पाते हैं या नहीं। द ओवल में 7 जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले प्रैक्टिस जारी है।

Story first published: Friday, May 26, 2023, 20:16 [IST]
Other articles published on May 26, 2023
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+