For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया के इन धुरंधरों ने ICC के तीनों खिताब जीतकर किया कमाल, ये पांच खिलाड़ी बने 'हीरो'

australian players to win all three ICC trophie: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दमदार प्रदर्शन किया। तीनों ही विभाग में ऑस्ट्रेलिया भारत के मुकाबले मजबूत नजर आ रही है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दो शतकीय पारी देखने को मिली। जबकि दोनों पारी मिलाकर भारत की ओर से सिर्फ दो अर्धशतक बने।

भारतीय टीम के गेंदबाज बेअसर: ऑस्ट्रेलिया के लिए बल्ले से ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ शतकीय पारी खेलकर भारत को मैच में काफी पीछे धकेल दिया। इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 285 रनों की साझेदारी हुई। ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने भारतीय गेंदबाजों को विकेट लेने का मौका नहीं दिया। टेस्ट मैच के पहले ही दिन भारतीय टीम बेअसर गेंदबाजी की बदौलत बैकफुट पर नजर आई।

ये पांच खिलाड़ी बने 'हीरो': ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस, उपकप्तान स्टीव स्मिथ, ओपनर डेविड वॉर्नर, तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने इ जीत के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जोश हेडलवुड प्लेइंग इलेवन से बाहर थे। लेकिन टीम में होने के कारण ये रिकॉर्ड उनके नाम भी दर्ज हो गया है। इन खिलाड़ियों ने तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए आईसीसी ट्रॉफी जीती है।

टी-20 वनडे और टेस्ट: टेस्ट चैंपियनशिप, वनडे वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप की तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीतने में इन पांचों खिलाड़ी का योगदान रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने 2015 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था, इस दौरान टीम में स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड मौजूद थे। इसके बाद 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में एरोन फिंच की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता था, इसमें भी ये पांचों खिलाड़ी मौजूद थे।

भारत ने किया निराशाजनक प्रदर्शन: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पर कभी भी हावी नजर आई। भारत के बल्लेबाजों ने अपने खेल से सभी को निराश किया। भारतीय बल्लेबाजों ने जिस तरह के शॉट का सलेक्शन किया, उसे देखकर क्रिकेट के दिग्गज हैरान नजर आए।

Story first published: Monday, June 12, 2023, 16:09 [IST]
Other articles published on Jun 12, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+