AUS vs IND, Final, ICC World Test Championship Final 2023: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा के एक फैसले पर एतराज जताया है। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में आर अश्विन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी है। अश्विन को टीम से बाहर रखने पर सुनील गावस्कर ने नाराजगी जाहिर की है।
रोहित का ये फैसला समझ से बाहर: सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोई भी कप्तान अपने नंबर वन गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन से बाहर कैसे कर सकता है। आर अश्विन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों की लिस्ट में नंबर वन पर हैं। अश्विन ने पिछले कुछ सालों में टेस्ट में कमाल का प्रदर्शन किया है।
गावस्कर ने कही ये बात: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय गेंदबाज विकेट लेने के लिए संघर्ष करते नजर आए। इस दौरान हिंदी कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने कहा कि भारत को उमेश यादव की जगह आर अश्विन को मौका देना चाहिए था। गावस्कर ने अश्विन की काबिलियत पर भरोसा जताते हुए कहा कि वह इस मैदान पर भी बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे। गावस्कर ने कहा कि रोहित का यह फैसला मेरी समझ से परे है।
हरभजन सिंह ने दिया साथ: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के साथ कमेंट्री कर रहे पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी इस बात पर सहमति जताई। भज्जी के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के पास कई बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, ऐसे में भारत को आर अश्विन को प्लेइंग इलेवन में रखना चाहिए था।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।