For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC Final: सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को दी उम्मीद ना छोड़ने की सीख, बताया क्या होना चाहिए पहला टारगेट

WTC Final IND vs AUS 2023: भारत के दिग्गज सुनील गावस्कर को लगता है कि अभी भी टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मुकाबले में वापसी करने के आसार हैं, क्योंकि भारत पहले ईडन गार्डन में एक बार ऐसा कर चुका है।

भारतीय टीम लंदन के केनिंग्टन ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह मुकाबला खेल रही है जहां उन्होंने कंगारुओं की पहली पारी 469 रनों के जवाब में दूसरे दिन स्टंप तक 5 विकेट सस्ते में गंवा दिए थे।

गावस्कर का मानना है कि भारतीय क्रिकेट टीम को उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए और उनका पहला लक्ष्य 269 रन बनाने का होना चाहिए, ताकि फॉलो-ऑन की नौबत ना आए।

असल में भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर एक बार फिर से निराश कर चुका है, लेकिन अजिंक्य रहाणे और रवींद्र जडेजा ने मिडिल ऑर्डर में टीम को कुछ स्टेबिलिटी दी थी। हालांकि भारतीय टीम को एक बड़ा झटका तीसरे दिन के सुबह भी लग चुका है जब अनुभवहीन विकेटकीपर श्रीकर भरत सिर्फ 5 रन बनाकर बॉलेंड की गेंद पर बोल्ड हो गए।

फिर भी गावस्कर टीम इंडिया से अपने इरादों को नहीं छोड़ने की गुजारिश करते हैं। उन्होंने दूसरे दिन ऑन एयर कहा कि, भारतीय खिलाड़ी ईडन गार्डन की तरह यहां रन बना सकते हैं। यहां पर अंतिम दिन गेंद टर्न लेने लगे तो रवींद्र जडेजा कुछ जादू कर सकते हैं।

हरभजन ने कहा, WTC Final में ज्यादा ही 'टाइट' होकर खेल रहे हैं खिलाड़ी, टीम इंडिया में नहीं नजर आ रही वो निडरता

'तो भारत का पहला टारगेट होना चाहिए कि वह किसी तरह से 269 रन बनाए और बाद में इस लीड को जितना हो सके, उतना कम करें।'

हालांकि गावस्कर को लगता है कि 2001 के कोलकाता टेस्ट को याद करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम भारतीय क्रिकेट टीम को फॉलो-ऑन नहीं देगी। कोलकाता टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फॉलोऑन दिया था लेकिन राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण ने ऐसी बैटिंग की थी, कि टीम इंडिया मैच के अंतिम दिन विजेता बनकर उभरी थी।

इस बारे में गावस्कर कहते हैं, "मुझे नहीं लगता कि आस्ट्रेलिया फॉलोऑन देगा। क्योंकि अगर वे वैसा करते हैं तो भारतीय टीम के पास अच्छी बल्लेबाजी करने की काबिलियत मौजूद है।"

Story first published: Friday, June 9, 2023, 15:32 [IST]
Other articles published on Jun 9, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+