For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC Final 2023: लंदन में अपनी 'आजादी' का खुलकर लुत्फ उठा रहे हैं विराट कोहली

विराट कोहली इस समय इंग्लैंड में है और अपने टाइम को बहुत इंजॉय कर रहे हैं। 34 साल के विराट लंदन की सुबह को कॉफी के साथ गुजार रहे हैं। विराट कोहली आईपीएल से एक अच्छी फॉर्म में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला खेलने के लिए इंग्लैंड में मौजूद हैं।

यह मैच 7 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा। विराट कोहली ने आईपीएल में इस बार 2 शतक लगाए थे और वे क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपने शतक का सूखा समाप्त कर चुके हैं। सोमवार को दाएं हाथ के बल्लेबाज ने नई अपनी फोटो को पोस्ट किया जहां वे लंदन की सुनहरी सुबह में अपनी अपनी कॉफी को इंजॉय करते हुए दिखाई दिए।

कोहली जब भी ओवरसीज के टूर पर होते हैं तो वहां की आजादी का बड़ा लुत्फ उठाते हैं क्योंकि भारत में उनका इतना बड़ा फैन बेस है कि सरेआम घूमने की आजादी भी नहीं है। इस बात को कोहली एक इंटरव्यू के दौरान स्वीकार भी कर चुके हैं।

2018 में विराट कोहली ने कहा था कि वह लंदन जैसे शहरों में ब्रेकफास्ट और कॉफी शॉप के लिए जाना पसंद करते हैं। अपने समय को वाकई में इजॉय करते हैं। हमें घूमने के लिए मिलता है जो बहुत बड़ी बात है और आम आदमी की तरह से ब्रेकफास्ट किया या कॉफी शॉप जाना बहुत अच्छा लगता है। क्योंकि हम अपने घर में ऐसा नहीं कर सकते। घर से बाहर आकर ही हम अपनी कार से जहां भी चाहें, वहां जा सकते हैं। और उसके बाद फिर वापस घर चले जाते हैं।

WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया में हुआ यशस्वी जायसवाल का चयन, रोहित के साथ पकड़ी इंग्लैंड की फ्लाइट

अब विराट का सामना उस ऑस्ट्रेलिया से है जिसके सामने उनका बेस्ट प्रदर्शन आता है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भी विराट कोहली ने चौथे टेस्ट मैच में 186 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 टेस्ट मैचों में 1979 रन बनाए हुए हैं जिसमें 8 शतक भी शामिल है। जब इंग्लैंड की बात आती है तो विराट कोहली ने 16 टेस्ट मैचों में 1033 रन बनाए हुए हैं जिसमें 2 शतक और 5 अर्धशतक शामिल है।

Story first published: Monday, May 29, 2023, 16:37 [IST]
Other articles published on May 29, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+