Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'लंदन मॉर्निंग', WCT Final के लिए विराट कोहली पहुंचे इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है भारत का मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की तेजी से समाप्ति हो रही है, सिर्फ एक मैच बाकी है और भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य आने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारी के लिए इंग्लैंड में जुट रहे हैं। यहां भारत 7 जून को द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला खेलेगा।

अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर पहले ही लंदन पहुंच चुके हैं। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में ताजा नाम है। 34 साल के कोहली से एक बढ़िया आईपीएल सीजन खेलने के बाद एक अच्छी फॉर्म को कैरी करने की उम्मीद है।

कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। विराट कोहली ने लंदन पहुंचने के बाद इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है और उस पर कैप्शन लिखा है- लंदन मॉर्निंग।

इस पिक्चर में कोहली कैमरे पर स्माइल करते हुए देखे जा सकते हैं। टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में निश्चित तौर पर दिन ज्यादा नहीं बचे हैं और भारत को इंग्लैंड की परिस्थितियों में ढलने के लिए कुछ समय जरूर चाहिए।

IPL 2023: क्या शुभमन गिल इस सीजन में तोड़ सकते हैं विराट कोहली का 973 रनों का महा रिकॉर्ड

भारत की पूरी टीम यहां 31 मई तक पहुंच सकती है क्योंकि आईपीएल का फाइनल कल है और उसके बाद सभी खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए खेलने के लिए फ्री होंगे। जिन खिलाड़ियों की आईपीएल टीम जल्द ही बाहर होती गई वह उसी हिसाब से इंग्लैंड पहुंच गए थे।

शार्दुल ठाकुर ने भी अपनी इंग्लैंड यात्रा पर यात्रा की एक फोटो शेयर पर की थी। बीसीसीआई ने 26 मई को भारतीय खिलाड़ियों का एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें सभी खिलाड़ी गेंद कैच करने के लिए मजेदार ड्रिल प्रैक्टिस कर रहे हैं।

भारतीय टीम ने जहां दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मैच में जगह बना पाई है तो ऑस्ट्रेलिया पहली ही बार खेलेगा। भारतीय टीम के पास जसप्रीत बुमराह, पंत, अय्यर, केएल जैसे सीनियर नहीं होंगे जबकि आस्ट्रेलिया के पास अपनी पूरी मजबूत होगी।

Story first published: Saturday, May 27, 2023, 15:07 [IST]
Other articles published on May 27, 2023
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+