For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC Final: फाइनल से पहले विराट कोहली ने भरी हुंकार, ऑस्ट्रेलिया के लिए कही दिल की बात

WTC Final 2023 india vs australia: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ओवल में होना है। इस मैच को लेकर दोनों ही देशों के खिलाड़ियों में काफी एक्साइटमेंट बना हुआ है। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के पास ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने का मौका है।

कोहली ने की तारीफ: भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। इस फाइनल मैच से पहले कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमेशा रन बनाने की कोशिश रहती है। मुझे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने खेल को और मजबूत बनाना होगा। वहां के खिलाड़ियों का स्कील सेट काफी अच्छा है।

मिलती है रन बनाने की प्रेरणा: विराट कोहली के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें रन बनाने की प्रेरणा उनके ही खिलाड़ियों को देखकर मिलती है। कोहली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में अब बहुत सम्मान मिलता है। खासतौर पर जब से हमने ऑस्ट्रेलिया में दो सीरीज जीती है तब से वहां के लोगों और खिलाड़ियों में हमारे प्रति सम्मान देखकर अच्छा लगता है।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भी की थी तारीफ: विराट कोहली से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से भी रन मशीन की जमकर तारीफ की थी। फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस से लेकर स्टीव स्मिथ तक सबने विराट कोहली की जमकर प्रशंसा की थी। अब कोहली ने भी इसका जवाब प्रशंसा करते हुए ही दिया है।

भारत की नजर जीत पर: आईपीएल में विराट के बल्ले से दो शतक निकले थे। ऐसे में भारतीय फैंस कोहली से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी इसी तरह के फॉर्म की उम्मीद कर रहे होंगे। कोहली के अलावा शुभमन गिल, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा भी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में पहला आईसीसी ट्रॉफी जीतना चाहेंगे।

Story first published: Monday, June 5, 2023, 15:11 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+