राजस्थान रॉयल्स के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के लिए आईपीएल का ये सीजन बहुत ही बढ़िया साबित हुआ। इसके बाद उनको टीम इंडिया में भी स्टैंडबाई खिलाड़ी के तौर पर एंट्री मिल गई।
जायसवाल का चयन वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए तब हुआ जब रुतुराज गायकवाड़ अपनी शादी के चलते 7 जून को होने जा रहे फाइनल मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। जायसवाल रोहित शर्मा के साथ इंग्लैंड पहुंचे हैं और उन्होंने वहां अपनी प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है।
जासवाल को विराट कोहली जैसे दिग्गज के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। ये उनके लिए बड़ा एक्सोपजर है। जायसवाल की बैटिंग प्रैक्टिस की वीडियो को आप यहां पर देख सकते हैं।
जायसवाल को अभी भी भारतीय टीम में डेब्यू करना है लेकिन जिस तरह से उन्होंने डोमेस्टिक सीजन के अलावा आईपीएल में गदर काटा है। जायरवाल ने 2022-23 के रणजी सीजन में पांच मैचों में 315 रन बनाए जिसमें उनका औसत 45 का रहा, इसमें एक शतक और एक अर्धशतक लगाया गया।
इसके बाद उन्होंने ईरानी कप में मध्य प्रदेश के खिलाफ 213 और 144 रनों की जबरदस्त पारियों को अंजाम देते हुए अपनी टीम को 238 रनों से जिताने में अहम भूमिका निभाई। जासयवाल एक ओपनिंग बल्लेबाज हैं।
यशस्वी जायसवाल 2023 के आईपीएल सीज़न के दौरान भी रेड-हॉट फॉर्म में थे, उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 14 मैचों में 48.07 की औसत और 163.61 की स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए। खास बात उनका तेज स्ट्राइक रहा। जब आप बहुत ज्यादा रन बनाते हैं जो स्ट्राइक रेट को बरकरार रखना आसान नहीं होता लेकिन युवा बल्लेबाज ने इस मोर्चे पर बहुत प्रभावित किया।
यहां तक एबी डी विलियर्स ने जायसवाल को मोस्ट इप्रेसिव प्लेयर के तौर पर चुना और वीरेंद्र सहवाग ने भी आईपीएल 2023 के एकमात्र ओपनर के तौर पर सिर्फ जायसवाल को चुना। जबकि इस सीजन के ओरेंज कैप विजेता शुभमन गिल थे।