WTC फाइनल से पहले अजीत आगरकर ने बताया क्यों जीतेगा भारत, बताई टीम की 2 सबसे बड़ी ताकत
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल मैच के लिये अब बस 8 दिन से भी कम का समय बाकी रह गया है और जैसे-जैसे मैच की तारीख नजदीक आती जा रही है दोनों के बीच रोमांच बढ़ता जा रहा है। बड़े मैचों से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत आगरकर अंजान नहीं हैं और वो जानते हैं कि जब भी कोई बड़ा मैच सामने आता है तो खिलाड़ी कैसा महसूस करते हैं। वहीं विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच से पहले अजीत आगरकर से जब पूछा गया कि पिछले 2 सालों में भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत क्या है तो उन्होंने काफी अच्छे से जवाब दिया। अपने शब्दों को बेहतरीन तरीके से चुनते हुए अजीत आगरकर ने कहा कि पिछले 2 सालों में भारतीय टीम के लिये लचीलापन और खिलाड़ियों में विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा है।
और पढ़ें: शोएब अख्तर ने की भविष्यवाणी, बताया WTC Final में कौन बनेगा चैम्पियन

आगरकर ने बताई भारत की सबसे बड़ी ताकत
स्टार स्पोर्टस के शो गेम प्लान में बात करते हुए आगरकर ने कहा,'मैं कई सारी चीजों के बारे में सोच रहा हूं जो भारतीय टीम ने पिछले कुछ सालों में कई बेहतरीन चीजें की हैं, जिसमें खिलाड़ियों का लचीलापन और उन पर विश्वास जताना ही टीम की सबसे बड़ी ताकत रही है।'
अपने प्वाइंट के बारे में बात करते हुए भारत के लिये 26 टेस्ट, 191 वनडे और 4 टी20 मैच खेलने वाले आगरकर ने दो श्रृंखलाओं का उदाहरण दिया जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को हराने का काम किया और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंकतालिका में पहले पायदान पर पहुंच गये हैं।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत ने की जबरदस्त वापसी
उन्होंने कहा,'आप इंग्लैंड के खिलाफ घर पर खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान भारत के विजेता बनने के बारे में सोचा था और वही हुआ। हां भारत के पक्ष में परिस्थितियां रही और विकेट के अलावा उनकी स्पिन गेंदबाजी, हालांकि हमें पहले टेस्ट मैच में हार मिली। लेकिन उन्होंने जबरदस्त वापसी की और इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। वहीं पर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी यह देखने को मिला। पहले टेस्ट मैच में जब भारतीय टीम 36 रनों पर ऑलऑउट हो गई और मेजबान टीम के हाथों हार मिलने के बाद अपने बेस्ट बल्लेबाज विराट कोहली और बेस्ट गेंदबाज मोहम्मद शमी को खो दिया। चीजें वहीं पर नहीं रुकी और भारतीय टीम अपने अहम खिलाड़ियों को चोट के चलते खोने का क्रम जारी रखा, हालांकि अंत में चीजें भारतीय टीम के पक्ष में करने का काम किया और ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराने का काम किया।'
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के हाथों पहला टेस्ट मैच हारने के बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की और अगले 3 टेस्ट मैचों में 2 में जीत और एक मैच ड्रॉ कर जीत हासिल की।

वापसी करना बन गई है भारत की ताकत
अजीत आगरकर ने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे ने भारतीय टीम को शार्दुल ठाकुर, टी नटराजन और मोहम्मद सिराज को देने का काम किया है। आगरकर ने आगे कहा कि शार्दुल ठाकुर, टी नटराजन, मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी ने भारतीय टीम की वापसी कराने का काम किया। जो कि दिखाता है कि भारतीय टीम में कितनी गहराई है भले ही उनके पास अनुभव नहीं हैं लेकिन उन्हें खुद पर विश्वास है कि वो जीत हासिल कर सकते हैं।
उन्होंने कहा,' ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुछ मुश्किल चीजें देखने को मिली। न्यूजीलैंड दौरे को छोड़ दिया जाये तो भारतीय टीम ने पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन किया है अगर जीत हासिल नहीं कर पाते हैं तो वापसी करने का रास्ता जरूर ढूंढ लेते हैं। जो कि उनकी टीम की सबसे बड़ी ताकत बन गया है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
